प्रकृति मेहरबान : शहर में ठंडी सड़क का मजा लीजिए
आशुतोष मिश्र, अमृत विचार। प्रकृति से समन्वय बनाकर हम आनंद का अनुभव कर सकते हैं। यह बात शहर में प्रमाणित हो रही है। सिविल लाइंस क्षेत्र के अटल पथ क्षेत्र का कुछ हिस्सा ठंडी सड़क के रूप में अंकित है। यह सौगात प्रकृति ने दी है। चिलचिलाती धूप में भी यहां का तापमान सुकूनदायक रहता …
आशुतोष मिश्र, अमृत विचार। प्रकृति से समन्वय बनाकर हम आनंद का अनुभव कर सकते हैं। यह बात शहर में प्रमाणित हो रही है। सिविल लाइंस क्षेत्र के अटल पथ क्षेत्र का कुछ हिस्सा ठंडी सड़क के रूप में अंकित है। यह सौगात प्रकृति ने दी है। चिलचिलाती धूप में भी यहां का तापमान सुकूनदायक रहता है। जून के इस मौसम में लोग ठंडी सड़क का मजा ले रहे हैं।
वैसे तो नगर निगम में इस सड़क अटल पथ के नाम कर दिया है। लेकिन, सिविल लाइंस थाना के तिराहा से पीटीसी तक का क्षेत्र ठंडी सड़क के नाम से दर्ज है। गूगल की किताब में भी इसका उल्लेख है। सच तो यह क्षेत्र जन सामान्य के लिए प्रतिबंधित जैसा है। लेकिन, पं. शंकरदत्त शर्मा मार्ग का पुलिस ट्रेनिंग कॉलेज और पुलिस प्रशिक्षण स्कूल का यह इलाका ठंडी वादियों का अनुभव कराता है।
10 साल पहले यह क्षेत्र आम आदमी के लिए कम सुलभ था। अब आबादी बढ़ी है और वाहनों की संख्या अधिक होने से पुलिस चिकित्सालय क्षेत्र सुखद पहचान वाला हो गया है। उधर, इन दिनों इस क्षेत्र की तासीर बदली महसूस की जा रही है। चिलचिलाती धूप में जब लोग इस इलाके से गुजर रहे हैं, तो मौसम की मेहरबानी का अनुभव कर रहे हैं। जानकार इसके पीछे प्रकृति को कारण मानते हैं। वनस्पति विज्ञान की विशेषज्ञ डॉ.अनामिका त्रिपाठी कहती हैं कि निश्चित रूप से यह प्रकृति का उपहार है। पौधरोपण से हमें उपहार हासिल हो सकता है।
त्रिपाठी करती हैं कि सिविल लाइंस क्षेत्र का यह इलाका अपेक्षाकृत कम गर्म रहता है। इसकी मुख्य वजह अधिक पौधरोपण है। पौधे जब प्रकाश संश्लेषण करते हैं तो कार्बन अपने अंदर ले लेते हैं। सूरज की रोशनी से कार्बोहाइड्रेट बनाते हैं, जिसके बाद स्टार्च वनस्पतियां अपने भोजन में ग्रहण कर लेती हैं और ऑक्सीजन का उत्सर्जन करती हैं। इस वजह से पौधों के आसपास नमी निकलती है। पेड़ों की पत्तियों के रंध्र से हरियाली नमी पैदा करती है।
बताती हैं कि इसलिए सघन वन क्षेत्र में तापमान कम रहता है। तापमान की कमी से ही सघन वन वाले क्षेत्र में वर्षा अधिक होती है। सिविल लाइंस थाना गेट के नजदीक स्थित शर्मा मिराहा से एपीटीसी को जोड़ने वाली सड़क को राजस्व अभिलेख में ठंडी सड़क के नाम से दर्ज किया गया है। लोग गर्मी में इस क्षेत्र में ठंड का अनुभव करते हैं।
ये भी पढ़ें : मुरादाबाद: गर्भवतियों के लिए वरदान बन रहा पीएम सुरक्षित मातृत्व अभियान
