पश्चिम बंगाल की मॉडल और मेकअप आर्टिस्ट Saraswati Das ने की खुदकुशी, फांसी से लटकता मिला शव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। पश्चिम बंगाल में पिछले कुछ दिनों में तीन मॉडल्स की मौत हुई हैं। अब एक और मॉडल और मेकअप आर्टिस्ट सरस्वती दास ने खुदकुशी कर ली। मॉडल और मेकअप आर्टिस्ट का शव पश्चिम बंगाल के कोलकाता में उसके घर से बरामद किया गया है। जानकारी के मुताबिक मेकअप आर्टिस्ट सरस्वती दास का शव रविवार …

मुंबई। पश्चिम बंगाल में पिछले कुछ दिनों में तीन मॉडल्स की मौत हुई हैं। अब एक और मॉडल और मेकअप आर्टिस्ट सरस्वती दास ने खुदकुशी कर ली। मॉडल और मेकअप आर्टिस्ट का शव पश्चिम बंगाल के कोलकाता में उसके घर से बरामद किया गया है।

जानकारी के मुताबिक मेकअप आर्टिस्ट सरस्वती दास का शव रविवार देर शाम को कोलकाता के कस्बा इलाके में उसके घर में फांसी के फंदे से लटका मिला। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

बताया जा रहा है कि सरस्वती दास मेकअप के अलावा वीडियो शूट और प्राइवेट ट्यूशन करके अपना खर्चा निकालती थीं। परिवार वाले आर्थिक मदद तो नहीं लेकिन नैतिक समर्थन करते थे।

जानकारी के मुताबिक अपने रिश्ते में कुछ तनाव के कारण हाल के दिनों में अवसाद में चल रही थी। बहलहाल किसी भी तरह की गड़बड़ी की आशंका नहीं है लेकिन उसकी मौत के वास्तविक कारण का पता लगाने के लिए जांच और शव परीक्षण की व्यवस्था की गई।

पढ़ें- गुजरात टाइटंस ने इस अंदाज में मनाया जीत का जश्न, पत्नी संग ट्रॉफी लिए नजर आए हार्दिक पांड्या, देखें PHOTOS

संबंधित समाचार