बहराइच: सौतन और पति की प्रताड़ना से परेशान महिला ने फांसी लगाकर दी जान, जांच शुरू

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। कैसरगंज कोतवाली के ग्राम चहलार गांव निवासी महिला ने पति और सौतन के उत्पीड़न से परेशान होकर फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। कैसरगंज कोतवाली के ग्राम चहलार गांव निवासी सलमा (35) पत्नी अहमद रजा के रहते हुए भी पति ने छह वर्ष पूर्व दूसरी शादी कर …

बहराइच। कैसरगंज कोतवाली के ग्राम चहलार गांव निवासी महिला ने पति और सौतन के उत्पीड़न से परेशान होकर फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है।

कैसरगंज कोतवाली के ग्राम चहलार गांव निवासी सलमा (35) पत्नी अहमद रजा के रहते हुए भी पति ने छह वर्ष पूर्व दूसरी शादी कर ली। सौतन के साथ भी सलमा अपने बच्चों के सहारे जीवन काट रही थी। घर के खर्च के लिए मजदूरी करती थी। लेकिन कई दिनों से नशेड़ी पति और सौतन सलमा को परेशान कर रहे थे।

आर्थिक तंगी और प्रताड़ना से क्षुब्ध महिला ने फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना पाकर कोतवाली की पुलिस पहुंची। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

कोतवाल दद्दन सिंह ने बताया कि तहरीर का इंतजार किया जा रहा है, इसके बाद केस दर्ज कर कार्यवाई की जाएगी। मालूम हो कि मृतक महिला को दो बेटे और दो बेटियां भी हैं।

पढ़ें- भाई के आवास पर फांसी पर लटकी मिली न्यायाधीश की पत्नी, तीन सुसाइड नोट बरामद

संबंधित समाचार