तिहाड़ जेल में बंद लॉरेंस बिश्नोई के वकील ने की सुरक्षा बढ़ाने की मांग, कहा- पंजाब पुलिस कर सकती है एनकाउंटर
नई दिल्ली। पंजाब के मानसा में हुई पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या की जिम्मेदारी लेने वाले तिहाड़ जेल में बंद लॉरेंस बिश्नोई के वकील ने पटियाला कोर्ट में एक याचिका दाखिल की है। याचिका में वकील ने लॉरेंस की सुरक्षा बढ़ाने की मांग की की है। कहा गया है कि जेल में लॉरेंस बिश्नोई की …
नई दिल्ली। पंजाब के मानसा में हुई पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या की जिम्मेदारी लेने वाले तिहाड़ जेल में बंद लॉरेंस बिश्नोई के वकील ने पटियाला कोर्ट में एक याचिका दाखिल की है। याचिका में वकील ने लॉरेंस की सुरक्षा बढ़ाने की मांग की की है। कहा गया है कि जेल में लॉरेंस बिश्नोई की जान को खतरा है। वहीं वकील ने कहा कि डर है कि पंजाब पुलिस जेल में लॉरेंस का एनकाउंटर कर सकती है या फिर विरोधी गैंग लॉरेंस पर हमला कर सकते हैं, इसलिए उनकी सुरक्षा बढ़ाई जाए।
लॉरेंस बिश्नोई के वकील ने याचिका दाखिल कर अपील की है कि उसे पंजाब पुलिस की कस्टडी में न भेजा जाए। बता दें वकील की ओर से आशंका जताई गई है कि पंजाब पुलिस कस्टडी की मांगकर लॉरेंस का एनकाउंटर कर सकती है या फिर उसके विरोधी गैंग हमला कर सकते हैं। लिहाजा जेल में उसकी सुरक्षा बढ़ाई जा।
बता दें कि रविवार को पंजाब के मानसा में हुई पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल टीम ने इस मामले में सोमवार को लॉरेंस बिश्नोई से पूछताछ भी की है और उसके बैरक की तलाशी भी ली। हालांकि तलाशी के दौरान लॉरेंस के बैरक से पुलिस को कुछ नहीं मिला पुलिस को पता चला है कि मूसेवाला हत्याकांड की प्लानिंग तिहाड़ जेल में रची गई थी। पंजाब बेस्ड गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के एक फेसबुक पेज ने हमले की की जिम्मेदारी ली। कहा गया कि सिद्धू की हत्या की जिम्मेदारी लॉरेंस और उनका भाई गोल्डी बराड़ लेते हैं।
ये भी पढ़ें- भाजपा नेताओं की विवादास्पद टिप्पणियों पर बंगाल के राज्यपाल चुप्पी साध लेते हैं: अभिषेक बनर्जी
