दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन को ईडी ने किया गिरफ्तार, मनी लॉन्ड्रिंग का है मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सोमवार को दिल्ली सरकार के मंत्री सत्येंद्र जैन को धनशोधन के एक मामले में गिरफ्तार कर लिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। एजेंसी ने पिछले महीने कहा था कि जैन के परिवार और जैन से संबंधित कंपनियों की 4.81 करोड़ रुपये मूल्य की संपत्ति को उनके खिलाफ एक धनशोधन मामले …

नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सोमवार को दिल्ली सरकार के मंत्री सत्येंद्र जैन को धनशोधन के एक मामले में गिरफ्तार कर लिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। एजेंसी ने पिछले महीने कहा था कि जैन के परिवार और जैन से संबंधित कंपनियों की 4.81 करोड़ रुपये मूल्य की संपत्ति को उनके खिलाफ एक धनशोधन मामले की जांच के तहत अस्थायी रूप से कुर्क कर लिया गया है। वर्ष 2018 में ईडी ने इस मामले में आम आदमी पार्टी (आप) के नेता जैन से पूछताछ की थी।

ये भी पढ़ें- तिहाड़ जेल में बंद लॉरेंस बिश्नोई के वकील ने की सुरक्षा बढ़ाने की मांग, कहा- पंजाब पुलिस कर सकती है एनकाउंटर

 

 

संबंधित समाचार