हल्द्वानी: एनजीओ के नाम पर महिला से पौने दो लाख की ठगी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। विदेश में बैठे कुछ जालसाजों ने एक महिला को झांसे में लेकर पौने दो लाख रुपए ऐंठ लिए। इस मामले में पुलिस ने महिला की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गुरुकुल विहार कुसुमखेड़ा निवासी पुष्पलता पांडे ने पुलिस को बताया कि उनके पास पिछले दो साल से …

हल्द्वानी, अमृत विचार। विदेश में बैठे कुछ जालसाजों ने एक महिला को झांसे में लेकर पौने दो लाख रुपए ऐंठ लिए। इस मामले में पुलिस ने महिला की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गुरुकुल विहार कुसुमखेड़ा निवासी पुष्पलता पांडे ने पुलिस को बताया कि उनके पास पिछले दो साल से यूनाइटेड किंगडम निवासी मोरिस क्रेन का फोन आ रहा था। मोरिस पुष्पलता से लगातार एक एनजीओ खोलने के लिए कह रहा था और यह भी कह रहा था कि वह एनजीओ खोलने के लिए पैसे भी देगा। पुष्पलता मोरिस के झांसे में आ गई।

जिसके बाद मोरिस ने पुष्पलता के लिए 20 लाख का चेक भेजा। ये चेक कस्टम के पास पहुंचा और इसके बाद पुष्पलता को कस्टम से फोन आया। चेक के बार में पुष्पलता ने बैंक से पता किया और बैंक अधिकारियों ने बताया कि चेक सही है। जिसके बाद चेक कैश करने के लिए पुष्पलता ने पौने दो लाख रुपए एसबीआई की मुखानी शाखा में जमा करा दिए। पैसे मिलते ही जालसाजों ने पुष्पलता से बात करनी बंद कर दी। ठगे जाने के बाद मामले में पुष्पलता ने महिला आयोग से गुहार लगाई। पुष्पलता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

संबंधित समाचार