पत्रकार होता है समाज का आईना: आईजी
अयोध्या। प्रेस क्लब में सोमवार को हिंदी पत्रकारिता दिवस मनाया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि आईजी अयोध्या परिक्षेत्र कवींद्र प्रताप सिंह ने पत्रकार को समाज का आईना बताया। उन्होंने कहा पत्रकार समाज को सही सूचनाओं से लैश करने के साथ ही संस्कारित करने का काम करता है। उन्होंने बधाई देते हुए बताया कि समाज …
अयोध्या। प्रेस क्लब में सोमवार को हिंदी पत्रकारिता दिवस मनाया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि आईजी अयोध्या परिक्षेत्र कवींद्र प्रताप सिंह ने पत्रकार को समाज का आईना बताया। उन्होंने कहा पत्रकार समाज को सही सूचनाओं से लैश करने के साथ ही संस्कारित करने का काम करता है। उन्होंने बधाई देते हुए बताया कि समाज के 90 प्रतिशत लोग पत्रकारिता से संस्कारित होते हैं। उन्होंने लोगों के समाचार पत्र न पढ़ने की घटती आदत पर चिंता जताई।
आईजी ने कहा कि हिंदी पत्रकारिता के सामने बहुत बड़ी चुनौती है। इन चुनौतियों का सामना धैर्य से करना होगा। विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पांडेय ने कहा पत्रकारिता का निष्पक्ष होना आवश्यक है। उन्होंने आजादी के समय में पत्र और पत्रकार की भूमिका की सराहना की। उन्होंने पत्रकारों और पुलिस दोनों की कार्यप्रणाली को एक तरह की बताते हुए ग्रामीण क्षेत्र के पत्रकारों की विशेष भूमिका बताया। एसएसपी शैलेश पांडेय ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के पत्रकारों का कार्य सराहनीय है। भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष अवधेश पांडेय बादल ने भी संबोधित किया। माकपा नेता सूर्यकांत पांडेय ने भी पत्रकारों को सच लिखने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर दो विशिष्ट पत्रकारों आदर्श शुक्ला और सतीश पाठक व समाचार विक्रेता राधेश्याम यादव को शाल भेंट कर जिला अध्यक्ष हरि कृष्ण अरोड़ा व सचिव त्रियुगी नारायण तिवारी ने सम्मानित किया। संचालन वरिष्ठ पत्रकार इंदु भूषण पांडेय ने किया। वरिष्ठ पत्रकार जयप्रकाश सिंह, रामकुमार सिंह, देव बक्स वर्मा, नाथ बक्श सिंह, सुरेंद्र प्रताप सिंह , सूर्य नारायण सिंह, हरिश्चंद्र सिंह, अनिल अग्रवाल, रवि प्रकाश पाठक, प्रोफेसर कृष्ण मुरारी सिंह, विमलेश तिवारी, उग्रसेन मिश्रा, सुशील पांडेय, विशाल तिवारी, अधीर प्रदीप, प्रमोद पांडेय, वेद पाठक, प्रदीप पाठक, मंजू वर्मा, पूर्व विधायक हुबराज, राम धीरज पांडेय, बबलू मिश्रा रहे।
यह भी पढ़ें:-अयोध्या: जोन की समीक्षा में आईजी ने कसे पेंच, लॉ एंड आर्डर के साथ हादसों पर भी रहा फोकस
