पोस्टमॉर्टम में सिद्धू मूसेवाला के शरीर पर मिले दो दर्जन गोलियों के निशान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पंजाब। पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के बाद राज्य की पुलिस ताबड़तोड़ एक्शन के मोड में नजर आ रही है। बताया जा रहा है कि पंजाब पुलिस ने उतराखंड से 6 लोगों को पूछताछ के लिए उठाया है। दूसरी तरफ सिद्धू मूसेवाला के शव का पोस्टमार्टम भी पूरा हो गया है। पांच डॉक्टरों के पैनल …

पंजाब। पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के बाद राज्य की पुलिस ताबड़तोड़ एक्शन के मोड में नजर आ रही है। बताया जा रहा है कि पंजाब पुलिस ने उतराखंड से 6 लोगों को पूछताछ के लिए उठाया है। दूसरी तरफ सिद्धू मूसेवाला के शव का पोस्टमार्टम भी पूरा हो गया है। पांच डॉक्टरों के पैनल ने सिद्धू मूसेवाला का पोस्टमॉर्टम पूरा कर लिया है। बताया जा रहा है कि मूसेवाला के शरीर पर करीब दो दर्जन गोलियों के घाव मिले हैं। रिपोर्ट के मुताबिक ऐसे में अत्यधिक खून बहने से मौत बताई जा रही है। वहीं इस हत्याकांड में मूसेवाला के आंतरिक अंगों में भी चोट मिली है। इसके अलावा सिर की हड्डी से भी गोली मिली है। बता दें कि सिद्धू मूसेवाला का अंतिम संसकार भी कल हो जाएगा।

ये भी पढ़ें- तिहाड़ जेल में बंद लॉरेंस बिश्नोई के वकील ने की सुरक्षा बढ़ाने की मांग, कहा- पंजाब पुलिस कर सकती है एनकाउंटर

संबंधित समाचार