बरेली: सावधान! अब लगाएं हेलमेट और न जंप करें रेड लाइट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बरेली। अगर आप वाहन चलाते समय हेलमेट और सीटबेल्ट नहीं लगाते हैं तो सावधान हो जाइए। शहर में लगी रेड लाइट पर अब 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस से ई-चालान की व्यवस्था शुरू होने वाली है। शुरुआत में बिना हेलमेट, सीटबेल्ट और लाल बत्ती पार करने के नियम को तोड़ने वालों के खिलाफ …

अमृत विचार, बरेली। अगर आप वाहन चलाते समय हेलमेट और सीटबेल्ट नहीं लगाते हैं तो सावधान हो जाइए। शहर में लगी रेड लाइट पर अब 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस से ई-चालान की व्यवस्था शुरू होने वाली है। शुरुआत में बिना हेलमेट, सीटबेल्ट और लाल बत्ती पार करने के नियम को तोड़ने वालों के खिलाफ चालान शुरू किए जाएंगे।

एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि शहर में प्रमुख चौराहों पर स्मार्ट सिटी के तहत रेड लाइट लगाई गई है। अब तक नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हो रही थी। विश्व पर्यावरण दिवस यानी 5 जून से बिना हेलमेट लगाकर बाइक चलाने वाले, बिना सीट बेल्ट लगाकर कार चलाने वाले और लाल बत्ती जंप करने वालों के खिलाफ ट्रैफिक विभाग चालान की कार्रवाई करेगा।

नियम तोड़ते ही अपने आप वाहनों का चालान हो जाएगा। इसलिए, ट्रैफिक नियमों का पालन करें और लाल बत्ती पर वाहन जंप न करें। फिलहाल, यह चालान नियमों के उल्लंघन पर 100 फुटा रोड पर स्थित पूर्वी तिराहे एवं इज्जतनगर रेलवे स्टेशन तिराहा से गुजरने वाले वाहनों के किए जाएंगे। इसके बाद धीरे-धीरे शहर की सभी रेड लाइटों पर यह व्यवस्था चालू कर दी जाएगी।

ये भी पढ़ें- बरेली: कलेक्ट्रेट में सैकड़ों आशा संगिनियों का जोरदार प्रदर्शन, बकाया भुगतान की मांग, प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा ज्ञापन 

संबंधित समाचार