आज का राशिफल। 31 मई, 2022

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेष आज ज्यादा काम न करें। अधिक थकान के कारण सिरदर्द जैसी समस्या हो सकती है। किसी से कोई बड़ा वादा न करें। अपने लक्ष्यों को सुनियोजित तरीके से पूरा करने में सफलता मिलेगी। अनुशासित जीवनशैली के कारण स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। वृष आज भावुक होने के बजाय व्यवहारिक रहें तभी प्रसन्न रह पायेंगे। व्यापार में …

मेष

आज ज्यादा काम न करें। अधिक थकान के कारण सिरदर्द जैसी समस्या हो सकती है। किसी से कोई बड़ा वादा न करें। अपने लक्ष्यों को सुनियोजित तरीके से पूरा करने में सफलता मिलेगी। अनुशासित जीवनशैली के कारण स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

वृष

आज भावुक होने के बजाय व्यवहारिक रहें तभी प्रसन्न रह पायेंगे। व्यापार में महत्वपूर्ण उपलब्धि प्राप्त कर सकते हैं। अपने हिसाब-किताब का विवरण स्पष्ट रखे। नए विषयों का ज्ञान एकत्र करने में लगे रहेंगे। मित्रों के साथ घूमने जा सकते हैं।

मिथुन

आज परिजनों से भावनात्मक सहयोग की अपेक्षा रखेंगे। यात्रा के दौरान सावधानी और सुरक्षा का ध्यान रखें। जीवनसाथी के साथ बहस करने से बचें। इससे आपके आत्मविश्वास और मनोबल पर बुरा असर पड़ सकता है। परिवार की थोड़ी चिन्ता रहेगी।

कर्क

आज सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। घर की समस्याओं को शान्तिपूर्ण तरीके से सुलझा लेंगे। लोगों के विश्वासपात्र बने रहेंगे। प्रेमी जन के साथ क्वालिटी टाइम बिता सकते हैं। जॉब में आपकी आय बढ़ सकती है।

सिंह

आज इंजीनियरिंग विद्यार्थियों को जॉब के मौके मिल सकते हैं। लोग आपके काम का श्रेय ले सकते हैं। आज आपकी दिनचर्या बिगड़ सकती है। इससे गैस और एसीडिटी की समस्या से परेशान होना पड़ सकता है। जल्दबाजी में कोई भी कार्य न करें।

कन्या

आज यात्रा का विचार बना सकते हैं। बुजुर्ग लोगों का अनादर न करें। घर में अचानक मेहमान आ सकते हैं। वैवाहिक जीवन में आपसी समझ काफी अच्छी रहेगी। कार्यक्षेत्र में थोड़े परेशान रहेंगे। जरूरतमन्द लोगों की मदद करने को तत्पर रहेंगे।

तुला

अाज असंतुलित खानपान के कारण आपको परेशानी हो सकती है। व्यापारी डील करते समय थोड़ी सावधानी रखें। दिखावे के चक्कर में धन का अनावश्यक अपव्यय करने से बचें। मेहनत का पूरा लाभ नहीं मिलने से मन थोड़ा उदास रहेगा।

वृश्चिक

आज सन्तान के करियर की परेशानी हल हो सकती है। नया कार्य आज शुरू करना हितकर रहेगा। कार्यक्षेत्र में पुराने सम्पर्कों का लाभ मिल सकता है। पहले की गई मेहनत का सुखद परिणाम आज आपको मिल सकता है।

धनु

आज लोग आपसे काफी अपेक्षा रखेंगे। लेकिन इसके कारण आप दबाव में आ सकते हैं। साझेदारी में नए काम शुरू करना चाह रहे हैं तो कई बार उसके सभी पहलुओं पर विचार कर लें। शोध कार्यों से जुड़े लोगों को अच्छी सफलता मिल सकती है।

मकर

आज अपनी कार्यक्षमता को लेकर भ्रम की स्थिति रहेगी। बड़ों के द्वारा दिए गए सुझावों पर गौर अवश्य करें। लापरवाही के कारण अवसरों को खो सकते हैं। प्रेमी जन के लिए समय अवश्य निकालें। वरना आपके संबंध बिगड़ सकते हैं।

कुंभ

आज कार्यक्षेत्र में दौड़धूप ज्यादा करनी पड़ेगी। पड़ोसियों के साथ अपने सम्बन्ध अच्छे रखें। लापरवाही की वजह से नुकसान हो सकता है। कीमती वस्तुओं को सम्भाल कर रखें। भोजन की गुणवत्ता का ध्यान रखें। आपका स्वास्थ्य कुछ कमजोर रहेगा।

मीन

आज अपनी कार्यप्रणाली में सुधार कर सकते हैं। वैवाहिक संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। राजनीति से जुड़े लोगों को जबरदस्त सफलता मिल सकती है। सीनियर्स आपकी काफी प्रशंसा करेंगे। सुखद समाचार मिलने से मन प्रसन्न होगा।