बाराबंकी: युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिजनों में पसरा मातम
बाराबंकी/अमृत विचार। थाना नगर कोतवाली अंतर्गत 28 वर्षीय एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने तत्काल घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना नगर कोतवाली के पीरबटावन मकान नंबर B/ 558 निवासी सोनू शर्मा पुत्र शिव शंकर लाल शर्मा …
बाराबंकी/अमृत विचार। थाना नगर कोतवाली अंतर्गत 28 वर्षीय एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने तत्काल घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थाना नगर कोतवाली के पीरबटावन मकान नंबर B/ 558 निवासी सोनू शर्मा पुत्र शिव शंकर लाल शर्मा ने सोमवार की देर रात घर के एक कमरे में फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।
सूचना पर पहुंचे भाई मोनू शर्मा ने घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दे दी। सूचना पर पहुंची नगर कोतवाली पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर उसकी आवश्यक लिखा पढ़ी कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक सोनू के 2 पुत्र है। जिनकी अब संपूर्ण जिम्मेदारी उनकी पत्नी पर आ गई है। जिनका घटना के बाद से रो रो कर बुरा हाल है।
पढ़ें- बरेली: पत्नी से विवाद के बाद राजमिस्त्री ने लगाई फांसी
