फीफा विश्व कप के बाद संन्यास लेंगे एंजेल डि मारिया, खुद किया खुलासा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

ब्यूनस आयर्स। अर्जेंटीना के फुटबॉल खिलाड़ी एंजेल डि मारिया ने मंगलवार को कहा कि वह इस साल कतर में होने वाले फुटबॉल विश्व कप के बाद संन्यास ले लेंगे। डि मारिया ने यहां वेंब्ली में इटली के खिलाफ बुधवार को होने वाले मैच से पहले संवाददाताओं से कहा, “इस विश्व कप के बाद (सन्यास का) …

ब्यूनस आयर्स। अर्जेंटीना के फुटबॉल खिलाड़ी एंजेल डि मारिया ने मंगलवार को कहा कि वह इस साल कतर में होने वाले फुटबॉल विश्व कप के बाद संन्यास ले लेंगे। डि मारिया ने यहां वेंब्ली में इटली के खिलाफ बुधवार को होने वाले मैच से पहले संवाददाताओं से कहा, “इस विश्व कप के बाद (सन्यास का) समय हो जाएगा। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बहुत से खिलाड़ी हैं जो बेहतर होते जा रहे हैं। धीरे-धीरे वे दिखा देंगे कि वे इस स्तर के लिये तैयार हैं।”

34 वर्षीय डि मारिया ने राष्ट्रीय टीम के लिए 121 मैच खेले और 24 गोल किए हैं। उन्होंने पिछली जुलाई में कोपा अमेरिका के फाइनल में अर्जेंटीना के लिये एकलौता गोल किया था जिसकी बदौलत उनकी टीम ने ब्राज़ील को 1-0 से हराकर 28 वर्षों में अपना पहला बड़ा खिताब जीता था।

डि मारिया आने वाली गर्मियों में पीएसजी का दामन भी छोड़ देंगे। अभी तक यह निर्धारित नहीं हो पाया है कि वह अपना अगला क्लब फ़ुटबॉल सीज़न किस टीम की ओर से खेलेंगे, लेकिन उन्होंने कहा है कि इतने सालों बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलते रहना खुदगर्ज़ी होगी।

ये भी पढ़ें : IPL ट्रॉफी लिए परिवार संग नजर आए आशीष नेहरा, वाइफ रुश्मा बोलीं- ‘हमें नेहरा जी पर गर्व है…’

संबंधित समाचार