Brahmastra के प्रमोशन के लिये विशाखापट्टनम पहुंचे रणबीर कपूर, फैंस ने किया स्वागत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई/अमृत विचार। ‘ब्रह्मास्त्र’ को लेकर सोशल मीडिया पर काफी बज है। फिल्म 9 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। हाल ही में केसरिया गाने का तेलुगू वर्जन Kumkumala रिलीज हुआ था। वहीं अब पूरी टीम इसके प्रमोशन में लग गई है। इस सिलसिले में रणबीर कपूर विशाखापत्तनम में दिखे। फिल्म के प्रमोशन के लिए रणबीर, …

मुंबई/अमृत विचार। ‘ब्रह्मास्त्र’ को लेकर सोशल मीडिया पर काफी बज है। फिल्म 9 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। हाल ही में केसरिया गाने का तेलुगू वर्जन Kumkumala रिलीज हुआ था। वहीं अब पूरी टीम इसके प्रमोशन में लग गई है। इस सिलसिले में रणबीर कपूर विशाखापत्तनम में दिखे।

फिल्म के प्रमोशन के लिए रणबीर, अयान मुखर्जी के साथ प्राइवेट जेट से विशाखापत्तनम पहुंचे। उनके साथ एसएस राजामौली भी दिखे। उनका स्वगात काफी ग्रैंड तरीके से हुआ।

विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट किया है। इसमें वो एयरपोर्ट पर फैंस से घिरे दिख रहे है। फैंस एक्टर पर गुलाब और गेंदे फूल बरसाते दिखे।

वीडियो में रणबीर कपूर व्हाइट कुर्ता में काफी स्मार्ट लग रहे है। वो अपने चाहने वालों से हाथ मिलाते नजर आए। एक्टर को एक बहुत बड़ी फूलों की माला भी पहनाई गई।

पढ़ें- Bhool Bhulaiyaa 2 के सुपरहिट होने पर रखी गई सक्सेस पार्टी, कार्तिक आर्यन ने राजपाल यादव को गोद में उठाया, देखें VIDEO

संबंधित समाचार