French Open 2022 : ‘काश मैं लड़का होती…’, फ्रेंच ओपन हारने के बाद चीनी खिलाड़ी झेंग किनवेन का छलका दर्द
नई दिल्ली। पहली बार फ्रेंच ओपन खेल रही चीन की 19 साल की झेंग किनवेन चौथे दौर में वर्ल्ड नंबर वन इगा स्विटेक से हार गईं। इससे झेंग का वर्ल्ड नंबर वन खिलाड़ी को हराने का सपना पूरा नहीं हो सका। मैच के बाद उन्होंने कहा- “काश मैं लड़का होती… मुझे पीरियड्स का सामना नहीं …
नई दिल्ली। पहली बार फ्रेंच ओपन खेल रही चीन की 19 साल की झेंग किनवेन चौथे दौर में वर्ल्ड नंबर वन इगा स्विटेक से हार गईं। इससे झेंग का वर्ल्ड नंबर वन खिलाड़ी को हराने का सपना पूरा नहीं हो सका। मैच के बाद उन्होंने कहा- “काश मैं लड़का होती… मुझे पीरियड्स का सामना नहीं करना पड़ता।” उन्होंने बताया कि कैसे पीरियड्स के दौरान उनके पेट में तेज दर्द उठा, जिसने उनके खेल को प्रभावित किया और आखिर में उन्हें हार का सामना करना पड़ा।
?? No.11 @JLPegula won in three sets today and will face No.1 Iga Świątek on Wednesday; hear the American react to her performance:#RolandGarros pic.twitter.com/Ca3rKrLpsz
— Roland-Garros (@rolandgarros) May 30, 2022
मैच के बाद चीनी खिलाड़ी झेंग किनवेन ने अपनी हार की वजह बताते हुए कहा, ‘चोट की वजह से मैं चिंतित नहीं थी। मैं पीरियड्स की वजह से ज्यादा परेशान थी। मैच से पहले ही यह परेशानी शुरू हुई थी। इसकी वजह से मैच के बीच में ही मुझे पेट में दर्द हो गया था। जिसे सहन करन पाना मेरे लिए मुश्किल था। पीरियड्स का पहला दिन था। यह मेरे लिए हमेशा कठिन रहा है। पहले दिन मुझे हमेशा इतना दर्द होता है, पर मुझे खेलना ही पड़ता है। मैं नेचर के खिलाफ नहीं जा सकती हूं। काश मैं लड़का होती, तो मुझे इसे झेलना नहीं पड़ता।’
आपको बता दें कि स्विटेक फ्रेंच ओपन में लगातार तीसरी बार क्वार्टर फाइनल में पहुंची हैं। यह उनकी लगातार 32वीं जीत भी है। वे 23 अप्रैल के बाद पहली बार किसी सेट में हारीं हैं। झेंग से पहला सेट गंवाने से पहले उन्हें स्टुटगार्ट ओपन टेनिस के सेमीफाइनल में ल्यूडमिला सैमसोनोवा से सेट गंवाना पड़ा था।
?️ "I'm happy that I could play a little bit faster"
— No.1 @iga_swiatek on the keys to battling back today:#RolandGarros pic.twitter.com/SRK1gcW038
— Roland-Garros (@rolandgarros) May 30, 2022
इगा स्विटेक ने की झेंग किनवेन की तारीफ
लगातार तीसरी बार क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाली इगा स्विटेक ने 19 साल की चीनी खिलाड़ी झेंग की तारीफ की। उन्होंने कहा- ‘मैं उसके शॉट्स से हैरान थी। उसने काफी अच्छे शॉट्स खेले, उसके लिए बहुत-बहुत बधाई। मैं पहले सेट में हार से निराश थी, उसके बाद वापसी कर बढ़त बनाने के बाद मैच जीतने में सफल होने पर खुश हूं।’
ये भी पढ़ें : PAK vs WI : वनडे सीरीज में बड़ा बदलाव, अब इस जगह खेले जाएंगे मुकाबले
