मुरादाबाद: मानव श्रृंखला बनाकर तंबाकू उत्पादों के सेवन की लत छुड़ाने को किया जागरूक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। मंगलवार को विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर मंगलवार को जागरुकता रैली निकालकर और मानव श्रृंखला बनाकर लोगों को तंबाकू उत्पादों के सेवन से दूर रहने का संकल्प लिया गया। जिला अस्पताल में प्रमुख अधीक्षक डॉ. एनके गुप्ता की मौजूदगी में ओपीडी में तंबाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ के सामने उपस्थित होकर चिकित्सकों और स्वास्थ्य …

मुरादाबाद, अमृत विचार। मंगलवार को विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर मंगलवार को जागरुकता रैली निकालकर और मानव श्रृंखला बनाकर लोगों को तंबाकू उत्पादों के सेवन से दूर रहने का संकल्प लिया गया। जिला अस्पताल में प्रमुख अधीक्षक डॉ. एनके गुप्ता की मौजूदगी में ओपीडी में तंबाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ के सामने उपस्थित होकर चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों ने तंबाकू उत्पादों के सेवन से खुद दूर रहने और दूसरों को भी लत छुड़ाने की शपथ ली गई।

जिला अस्पताल की तंबाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ की काउंसलर रीमा यादव ने बताया कि इस समय 982 लोगों का इस प्रकोष्ठ के माध्यम से काउंसलिंग और उपचार चल रहा है। दस लोगों ने तंबाकू उत्पादों का सेवन छोड़ दिया है। शेष की काउंसलिंग और निकोटैक्स दवा के माध्यम से उपचार किया जा रहा है।

इस दौरान अस्पताल की चिकित्सा अधीक्षक डा. राजेंद्र कुमार, वरिष्ठ सर्जन डॉ. शिव सिंह, डॉ. अनिल कुमार श्रीवास्तव, डा. एनके मिश्र, डॉ. वीर सिंह, डॉ. अंशु वर्मा, सामाजिक कार्यकर्ता श्योवीर सिंह आदि मौजूद रहे। इसी क्रम में कोठीवाल डेंटल कालेज में मानव श्रृंखला बनाकर लोगों को तंबाकू उत्पादों के सेवन से दूर रहने का संकल्प दिलाया गया।

ये भी पढ़ें:- लाल पगड़ी में विदा हुए सिद्धू मूसेवाला, हज़ारों फैंस की आंखे हुई नम, पिता ने दी मुखाग्नि

संबंधित समाचार