हल्द्वानी: नशे के 50 इंजेक्शन के साथ एक पकड़ा
हल्द्वानी, अमृत विचार। नशे के इंजेक्शनों के साथ एक गिरफ्तार हल्द्वानी। पुलिस ने नशे के इंजेक्शनों के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसे कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया गया है। एसएसपी पंकज भट्ट के अवैध नशे के खिलाफ कार्रवाई के निर्देशों के क्रम में बनभूलपुरा थाना पुलिस एसओ नीरज भाकुनी के …
हल्द्वानी, अमृत विचार। नशे के इंजेक्शनों के साथ एक गिरफ्तार हल्द्वानी। पुलिस ने नशे के इंजेक्शनों के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसे कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया गया है। एसएसपी पंकज भट्ट के अवैध नशे के खिलाफ कार्रवाई के निर्देशों के क्रम में बनभूलपुरा थाना पुलिस एसओ नीरज भाकुनी के नेतृत्व में क्षेत्र में गश्त पर थी। इस बीच इन्द्रानगर रेलवे क्रॉसिंग के पास संदिग्धावस्था में खड़े युवक के थैले की तलाशी ली गई तो उसमें से 50 अवैध नशे के इंजेक्शन बरामद हुए।
इस पर तस्कर मोहम्मद शाहरूख उर्फी बीडी निवासी हिमालय स्कूल के पास गौजाजाली को गिरफ्तार किया गया। पुलिस आरोपी का अपराधिक इतिहास खंगाल रही है। एसओ नीरज भाकुनी का कहना है कि तस्कर से पूछताछ में कुछ अहम जानकारियां हाथ लगी हैं। वह कहां से नशे के इंजेक्शन लाता था और किन-किन लोगों को बेचता था, इस बारे में भी जानकारी जुटाई गई है। तस्कर को कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया गया है। पुलिस टीम में एसओ नीरज भाकुनी के साथ एसआई मनोज यादव, कांस्टेबल अमनदीप सिंह, भूपेन्द्र जेष्ठा शामिल रहे।
