केएल राहुल ने सोफे पर लेटे हुए शेयर की फोटो, फैंस ने किए मजेदार कमेंट्स
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग-2022 में कप्तान केएल राहुल की अगुवाई में लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ने पूरे सीजन शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन एलिमिनेटर से आगे नहीं बढ़ पाई। अब उन्होंने ने सोफे पर लेटे हुए सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें उन्होंने कैप्शन लिखा कि उन्हें घूमना पसंद है। केएल राहुल …
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग-2022 में कप्तान केएल राहुल की अगुवाई में लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ने पूरे सीजन शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन एलिमिनेटर से आगे नहीं बढ़ पाई। अब उन्होंने ने सोफे पर लेटे हुए सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें उन्होंने कैप्शन लिखा कि उन्हें घूमना पसंद है। केएल राहुल की इन्हीं तस्वीरों पर फैंस मज़ेदार कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने तो ये तक लिख दिया कि क्या इसलिए एलिमिनिटेर से एलिमिनेट हो गए कि ट्रैवल कर सके।
I love travelling ? pic.twitter.com/QE3HaKIhrQ
— K L Rahul (@klrahul) May 31, 2022
वहीं कुछ यूज़र्स ने लिखा कि ये बताओ सोफे पर जूते पहनकर क्यों बैठे हो। बता दें कि केएल राहुल ने इस सीजन में 616 रन बनाए और ऑरेन्ज कैप की रेस में दूसरे नंबर पर रहे।
Traveling on the sofas https://t.co/uvwdSd1idH
— 313丶STAR (@AbbasR2r) May 31, 2022
Kl Rahul even in big chases ? https://t.co/TQWrL8vFy4 pic.twitter.com/MGxdYDgsW8
— MBDUBIOUS (@MohunBaganjibon) May 31, 2022
Isiliye eliminator mein eliminate Ho Gaye taki travel kar sake??? pic.twitter.com/Q9H18Bjdzx
— ⁿ (@Aamir_Fighter) May 31, 2022
अफ्रीका के खिलाफ टीम इंडिया की कमान संभालेंगे केएल राहुल
आईपीएल के बाद अब केएल राहुल अफ्रीका के खिलाफ होने वाली टी-20 सीरीज़ के लिए तैयार हैं। जहां वह भारतीय टीम की कमान संभालेंगे। विराट कोहली, रोहित शर्मा की गैर-मौजूदगी में केएल राहुल ही युवा टीम इंडिया की कमान संभालेंगे। भारत को 9 जून से अफ्रीका के खिलाफ पांच मैच की टी-20 सीरीज़ खेलनी है।
साउथ अफ्रीका सीरीज के लिए टीम इंडिया
केएल राहुल (कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़, ईशान किशन, दीपक हुड्डा, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (उप-कप्तान), दिनेश कार्तिक, हार्दिक पंड्या, वेंकटेश अय्यर, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, आवेश खान, अर्शदीप सिंह, उमरान मलिक।
ये भी पढ़ें : ISSF World Cup : भारत ने महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल टीम स्पर्धा में जीता स्वर्ण पदक
