हल्द्वानी: जाने माने नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. तितियाल बने एसटीएच के एमएस
हल्द्वानी, अमृत विचार। सुशीला तिवारी अस्पताल में एमएस पद पर डॉ. गोविंद सिंह तितियाल को जिम्मेदारी दी गई है। इस पद के लिये उन्हें अतिरिक्त वेतन व भत्ते नहीं दिये जायेंगे। डॉ. तितियाल नेत्र रोग विभाग में प्रोफेसर के पद पर कार्यरत हैं। नेत्र रोग में उनकी सेवाओं का अहम योगदान है। वह हल्द्वानी के …
हल्द्वानी, अमृत विचार। सुशीला तिवारी अस्पताल में एमएस पद पर डॉ. गोविंद सिंह तितियाल को जिम्मेदारी दी गई है। इस पद के लिये उन्हें अतिरिक्त वेतन व भत्ते नहीं दिये जायेंगे। डॉ. तितियाल नेत्र रोग विभाग में प्रोफेसर के पद पर कार्यरत हैं। नेत्र रोग में उनकी सेवाओं का अहम योगदान है। वह हल्द्वानी के ही नहीं बल्कि पूरे कुमाऊं मंडल के प्रसिद्ध नेत्र रोग विशेषज्ञ हैं। इससे पहले डॉ. वीएन सत्यबली यहां एमएस के पद पर थे।
