केंद्र सरकार ने मंकीपॉक्स के बढ़ते खतरे के बीच जारी की गाइडलाइन्स, जानिए
नई दिल्ली। दुनिया के कई देशों में मंकीपॉक्स के मामले सामने आ रहे हैं। ऐसे में भारत में भी भी इसको लेकर सरकार अलर्ट पर है। इस बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंकीपॉक्स के प्रबंधन को लेकर राज्यों को दिशा-निर्देश जारी किए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि आज की तारीख में भारत में मंकीपॉक्स …
नई दिल्ली। दुनिया के कई देशों में मंकीपॉक्स के मामले सामने आ रहे हैं। ऐसे में भारत में भी भी इसको लेकर सरकार अलर्ट पर है। इस बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंकीपॉक्स के प्रबंधन को लेकर राज्यों को दिशा-निर्देश जारी किए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि आज की तारीख में भारत में मंकीपॉक्स का कोई मामला सामने नहीं आया है। दिशानिर्देशों के अनुसार, एकीकृत रोग निगरानी कार्यक्रम नेटवर्क के माध्यम से नमूने एनआईवी पुणे भेजे जाएंगे। इसके अलावा संक्रामक अवधि के दौरान किसी रोगी या उनकी दूषित सामग्री के साथ अंतिम संपर्क में आने के बाद 21 दिनों की अवधि के लिए निगरानी की जानी चाहिए।
ये भी पढ़ें- वर्ष 2024 के लोस चुनाव में भाजपा की ‘नो एंट्री’ होगी: ममता बनर्जी
