लखनऊ: मंत्री का करीबी बताकर अधिकारियों से ठगी करने वाला आरोपी चढ़ा एसटीएफ के हत्थे
लखनऊ। खुद को मंत्री का करीबी बताकर परिवहन विभाग के अधिकारियों को फोन करके पैसों की मांग करने वाले आरोपी को स्पेशल टॉस्क फोर्स (एसटीएफ) ने गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया अभियुक्त हजरतगंज थाना से भी एक मामले में वांछित चल रहा था। एसटीएफ के पुलिस उपाधीक्षक धर्मेश कुमार शाही ने बताया कि अमेठी जनपद …
लखनऊ। खुद को मंत्री का करीबी बताकर परिवहन विभाग के अधिकारियों को फोन करके पैसों की मांग करने वाले आरोपी को स्पेशल टॉस्क फोर्स (एसटीएफ) ने गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया अभियुक्त हजरतगंज थाना से भी एक मामले में वांछित चल रहा था।
एसटीएफ के पुलिस उपाधीक्षक धर्मेश कुमार शाही ने बताया कि अमेठी जनपद के ग्राम नगरडीह निवासी आशीष कुमार सिंह उर्फ सोनू को चिनहट के कामता चौराहा स्थित बासूदेव नगर से गिरफ्तार किया गया है। उसके पास से एक कार, मोबाइल और नकदी बरामद हुई है।
आरोपी मंत्री का करीबी बताकर परिवहन विभाग के अधिकारियों को फोन करके उनसे पैसों की मांग करता था। हजरतगंज के चौपड़ हास्पिटल कम्पाउण्ड निवासी सोनू सिंह ने उसके खिलाफ हजरतगंज थाना में मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस अभियुक्त के खिलाफ विधिक कार्रवाई कर जेल भेज दिया है।
यह भी पढ़ें:-मुजफ्फरनगर: एसटीएफ ने पकड़ा अवैध हथियारों का जखीरा, महिला समेत चार गिरफ्तार
