आज का राशिफल। 01 जून, 2022
मेष आज संतान के करियर को लेकर समस्या दूर होगी। जीवनसाथी से सलाह लेकर काम करें। भाई-बहनों से संबंध काफी मधुर रहेंगे। आज दिन सकारात्मक रहने वाला है। मार्केटिंग से जुड़े व्यवसाय से बेहतरीन लाभ प्राप्त होगा। वृष आज किसी पर भी अपने विचारों को लादने से बचें। घर का वातावरण काफी अच्छा रहेगा। परिवार …
मेष
आज संतान के करियर को लेकर समस्या दूर होगी। जीवनसाथी से सलाह लेकर काम करें। भाई-बहनों से संबंध काफी मधुर रहेंगे। आज दिन सकारात्मक रहने वाला है। मार्केटिंग से जुड़े व्यवसाय से बेहतरीन लाभ प्राप्त होगा।
वृष
आज किसी पर भी अपने विचारों को लादने से बचें। घर का वातावरण काफी अच्छा रहेगा। परिवार के साथ घूमने का प्लान बना सकते हैं। समय के अनुसार अपने व्यवहार में भी परिवर्तन लाना आवश्यक हो जाता है।
मिथुन
आज आपके कार्य व्यवहार की प्रशंसा होगी। आय के नए स्रोत बन सकते हैं। नए कारोबारी अनुबन्ध होंगे जो आपके लिए काफी लाभदायक सिद्ध होंगे। जॉब में बड़े अधिकारियों का सहयोग आपको मिलेगा।
कर्क
आज जीवनसाथी के प्रति अपना व्यवहार नम्र रखें। कारोबार में अस्थिरता हो सकती है। मामलों को शान्तिपूर्वक सुलझाने का प्रयास करें। ऑनलाइन शॉपिंग के दौरान ज्यादा धन खर्च हो सकता है। गुप्त शत्रुओं को लेकर सावधान रहें। कार्यों के प्रति गम्भीरता रखें।
सिंह
आज प्रणय संबंधों को लेकर तनाव दूर होगा। प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त कर लेंगे। उच्च अधिकारियों से आपको शाबाशी मिल सकती है। परिवार में मांगलिक आयोजन की तैयारी करेंगे। सभी कार्य सुचारू रूप से चलते रहेंगे।
कन्या
आज आपको सभी काम निष्ठापूर्वक करने चाहिए। लम्बित परियोजनाओं को पूरा करने में अतिरिक्त धन खर्च होगा। भोग-विलास में आप काफी रुचि लेंगे। विदेशी संस्थान से जॉब के ऑफर मिल सकते हैं। दूसरों की परेशानियों को समझते हुए उनकी यथासम्भव मदद करेंगे।
तुला
आज कमीशन से जुड़े कार्यों से आपको लाभ प्राप्त होगा। सामाजिक और धार्मिक कार्यों में धन खर्च करेंगे। आपका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा। परिवार में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में शानदार परिणाम प्राप्त हो सकते हैं।
वृश्चिक
आज वैवाहिक जीवन थोड़ा कमजोर रहने वाला है। आडम्बर और दिखावे के कारण मन में कुंठा पनप सकती है। नया कार्य शुरू करने में जल्दबाज़ी न करें। आपको आराम पर्याप्त मात्रा में करना चाहिए। कानूनी मामलों में आपको सावधान रहना चाहिये।
धनु
आज सरकारी अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। विद्यार्थियों की उच्च शिक्षा में आ रही बाधा दूर होगी। पिता की सम्पत्ति प्राप्त हो सकती है। नए कारोबारी लक्ष्यों को लेकर योजना बना सकते हैं। प्रेम संबंधों में नजदीकी बढ़ेगी।
मकर
आज ऑफिस में सब आपके पक्ष में ही होता दिख रहा है। आपकी कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। अधिकांश कार्य समय पर पूर्ण नहीं होंगे। फालतू कार्यों में समय बर्बाद न करें। बेवजह सोशल मीडिया पर लोगों से सम्पर्क न रखें।
कुंभ
आज विद्यार्थी नए स्टार्ट अप और करियर को लेकर गम्भीर रहेंगे। परिवार को लेकर चिन्ता दूर होगी। साझेदारी वाले प्रोजेक्ट्स में लाभ प्राप्त होगा। जीवनसाथी से कोई उपहार प्राप्त हो सकता है। भावनाओं में आकर कोई व्यावसायिक निर्णय न लें।
मीन
आज आपको छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा आ सकता है। आज धूप में बाहर निकलने से बचें, सिरदर्द की समस्या हो सकती है। दिन की शुरुआत में कुछ तनाव रहेगा। कोई बड़ा व्यावसायिक अनुबन्ध प्रभावित हो सकता है। सम्पत्ति विवाद के मामले उलझ सकते हैं।
