बहराइच: कुएं में गिरे बैल को निकालते समय दम घुटने से ग्रामीण की मौत, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिये भेजा शव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। जगदीश नगर गांव में बुधवार सुबह के बैल कुएं में गिर गया। जिसे बचाने के लिए वृद्ध ग्रामीण कुएं में गया। दम घुटने से वृद्ध की मौत हो गई। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। कोतवाली नानपारा क्षेत्र के ग्राम जगदीश नगर ईटहा में एक कुएं में बैल गिर गया। बैल के …

बहराइच। जगदीश नगर गांव में बुधवार सुबह के बैल कुएं में गिर गया। जिसे बचाने के लिए वृद्ध ग्रामीण कुएं में गया। दम घुटने से वृद्ध की मौत हो गई। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

कोतवाली नानपारा क्षेत्र के ग्राम जगदीश नगर ईटहा में एक कुएं में बैल गिर गया। बैल के चिल्लाने की आवाज पाकर आसपास के लोग दौड़े। गांव निवासी जगदेव (60) पुत्र दूबर बैल को निकालने के लिए कुएं में कूद गया। लेकिन कुएं में गंदा पानी होने से वृद्ध का दम घुट गया। उसकी मौत हो गई।

अन्य ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वृद्ध की मौत से परिवार के लोग विलख रहे हैं। वहीं बैल की भी मौत हो गई।

पढ़ें- मैक्सिको में तूफान ‘अगाथा’ के कारण 10 लोगों की मौत, 20 लापता

संबंधित समाचार