रायबरेली: गांजा तस्करी के अंतरराज्यीय गिरोह को पुलिस ने पकड़ा, बरामद किया करोड़ों का मादक पदार्थ
रायबरेली। डलमऊ और एसओजी की टीम को गांजा तस्करी के गिरोह को पकड़ने में बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस टीम ने गांजा तस्करी के अंतरराज्यीय गिरोह को पकड़कर उनके कब्जे से करोड़ो रुपए कीमत का गांजा बरामद किया है। डलमऊ कोतवाली प्रभारी पंकज त्रिपाठी और एसओजी टीम ने एक कार्रवाई क्षेत्र के दीनगंज मोड़ पर …
रायबरेली। डलमऊ और एसओजी की टीम को गांजा तस्करी के गिरोह को पकड़ने में बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस टीम ने गांजा तस्करी के अंतरराज्यीय गिरोह को पकड़कर उनके कब्जे से करोड़ो रुपए कीमत का गांजा बरामद किया है।
डलमऊ कोतवाली प्रभारी पंकज त्रिपाठी और एसओजी टीम ने एक कार्रवाई क्षेत्र के दीनगंज मोड़ पर की है। पकड़े गए गांजा तस्कर पंजाब के रहने वाले है। पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि यह लोग उड़ीसा प्रांत से सस्ते दर पर गांजा खरीदकर पंजाब ने लेजाकर बेंचते थे। पंजाब प्रांत नशे का हब बना हुआ है।
पंजाब की युवा पीढ़ी में नशे की लत ने प्रांत की सियासत को भी गरम कर रखा है। इसीलिए नशे के तस्करों के लिए पंजाब राज्य अच्छी खासी कमाई का गढ़ बन गया है। इसीलिए दूसरे प्रांतों से पंजाब के लिए मादक पदार्थों की तस्करी हो रही है।
पकड़े गए गांजा तस्कर रघुनाथ गोसाईं निवासी ताजपुर रोड, फोकल प्वाइंट पिराजी, लुधियाना पंजाब और संतोष राठौर निवासी शिव कालोनी, ट्रांसपोर्ट नगर , लुधियाना पंजाब के रहने वाले है। यह लोग एक डीसीएम में गांजा लादकर पंजाब जा रहे थे।
ऐसे पकड़े गए तस्कर
एसपी ने बताया कि डलमऊ पुलिस और एसओजी की टीम दीनगंज मोड़ के पास बैरियर लगाकर वाहनों की चेकिंग कर रही थी तभी कानपुर की ओर से आ रही एक डीसीएम को रोका गया तो उसमे बैठे लोग सकपका गए।
डीसीएम की जब तलाशी ली गई तो उसमे गांजा के 116 बंडल लदे हुए थे। जिनका कुल वजन 6कुंतल 12किलोग्राम है। पकड़ा गया गांजा करोड़ों रुपए कीमत का बताया जाता है। इसके अलावा पुलिस ने डीसीएम को भी जब्त किया है। पकड़े गए गांजा तस्करों के पास से दो तमंचा भी बरामद हुआ है।
पढ़ें- छत्तीसगढ़: गांजा की तस्करी के मामले में एक युवक गिरफ्तार
