आजमगढ़: लापता मासूम का स्कूल के शौचालय टैंक में मिला शव, परिजनों में मचा कोहराम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आजमगढ़। जिले के सलहरा गांव में एक मासूम का शव स्कूल के शौचालय टैंक में मिला। मासूम गांव में तीन घंटे से लापता था जिसकी तलाश में परिजन लगे हुए थे। यह हैवानगी भरा हादसा देवगांव कोतवाली क्षेत्र के सलहरा गांव निवासी शमीम अहमद के ढाई साल के बेटे अरहम मंगलवार के साथ हुआ हैं। …

आजमगढ़। जिले के सलहरा गांव में एक मासूम का शव स्कूल के शौचालय टैंक में मिला। मासूम गांव में तीन घंटे से लापता था जिसकी तलाश में परिजन लगे हुए थे। यह हैवानगी भरा हादसा देवगांव कोतवाली क्षेत्र के सलहरा गांव निवासी शमीम अहमद के ढाई साल के बेटे अरहम मंगलवार के साथ हुआ हैं।

मासूम बच्चा शाम को घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान वह लापता हो गया। बालक के गायब होते ही परिजनों में हड़कंप मच गया और सब जगह उसे ढुंढा जाने लगा।

बतादें कि लगभग तीन घंटे बाद रात लगभग साढ़े नौ बजे के करीब अरहम का शव घर से कुछ दूर पर स्थित ईदगाह के पास एक स्कूल के अधुरा बना शौचालय टैंक में मिला। टैंक में मासूम का शव देखते ही परिजनों में रोना-पीटना मच गया। हादसे की सूचना पुलिस को दी गई।

देवगांव कोतवाली प्रभारी शशिमौलि पांडेय फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और शव को शौचालय टैंक से बाहर निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों में मातम पसरा हुआ हैं। जांच में पुलिस जुटी हुई हैं।

पढ़ें-कानपुर: अपराधियों से सांठगांठ रखने वाले सात पुलिस कर्मियों को क्राइम ब्रांच ने किया लाइन हाजिर

संबंधित समाचार