काशीपुर: मोबाइल व चोरी की बाइक के साथ युवक दबोचा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

काशीपुर, अमृत विचार। पुलिस ने एक व्यक्ति से मोबाइल छीनने और मेडिकल के बाहर खड़ी बाइक चोरी करने के आरोपी को धर दबोचा। उसकी निशानदेही पर लूटे गए मोबाइल, बाइक और लूट की घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद कर ली है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर चालान कर दिया …

काशीपुर, अमृत विचार। पुलिस ने एक व्यक्ति से मोबाइल छीनने और मेडिकल के बाहर खड़ी बाइक चोरी करने के आरोपी को धर दबोचा। उसकी निशानदेही पर लूटे गए मोबाइल, बाइक और लूट की घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद कर ली है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर चालान कर दिया है।

गिरीताल निवासी सर्वेश सिंह ने कोतवाली पुलिस को तहरीर सौंपकर बताया कि मंगलवार की देर शाम वह खाना खाकर गिरीताल रोड पर टहल रहे थे। इस दौरान पीछे से आए एक बाइक सवार युवक ने उनको टक्कर मार दी और मोबाइल छीनकर फरार हो गया। मोहल्ला शिव नगर गिरीताल निवासी महेंद्र अरोरा ने तहरीर देकर बताया कि 29 मई को सूरज मेडिकल स्टोर रामनगर रोड के सामने खड़ी बाइक संख्या यूके06 के 2408 अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया। पुलिस ने दोनों तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली थी।

कोतवाल मनोज रतूड़ी ने बताया कि एसपी और सीओ के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में दोनों घटनाओं के अनावरण के लिए एक पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा दोनों घटना स्थलों का निरीक्षण कर आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। घटनास्थलों के सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर यह पर बात प्रकाश में आई कि दोनों घटनाओं को कार्य करने वाला एक ही व्यक्ति है। बुधवार को पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना अलीगंज रोड ग्राम गिन्नी खेड़ा निवासी अभिषेक कुमार (20) वर्ष को लूटे गए मोबाइल फोन, चोरी गई बाइक और घटना में प्रयुक्त बिना नंबर सप्लेंडर बाइक के साथ गिरफ्तार किया गया।

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने ने पूछताछ पर बताया कि वह नशे का आदी है। नशे का शौक पूरा करने, लगातार अपराध करने के उद्देश्य से बाइक चोरी व झपट्टा मारने की योजना बनाई और दोनों घटनाओं को अंजाम दिया। चोरी की बाइक पर सवार होकर लूटे गया मोबाइल फोन बेचने काशीपुर आ रहा था। आरोपी को न्यायालय पेश कर चालान कर दिया है।

कोतवाल रतूड़ी ने बताया कि आरोपी का आपराधिक इतिहास भी खंगाला जा रहा है। मोबाइल व बाइक काशीपुर में कहां बेचने जा रहा था इसकी जांच की जा रही है। पुलिस टीम में कोतवाल मनोज रतूड़ी, एसएसआई प्रदीप मिश्रा, एसआई नवीन बुधानी, कांस्टेबल प्रेम कनवाल, गिरीश मठपाल, सुरेंद्र सिंह, एसओजी कांस्टेबल कैलाश तोमक्याल रहे।

संबंधित समाचार