हल्द्वानी: फिर उछला तापमान, दिन में बढ़ने लगी तपिश
हल्द्वानी, अमृत विचार। बारिश नहीं होने की वजह से एक बार फिर से तापमान में उछाल आने लगा है। मैदान और पहाड़ सभी जगह तपिश लोगों को परेशान कर रही है। हल्द्वानी में सुबह से ही गर्मी पड़ रही है। दिन के समय में तापमान में काफी उछाल आ रहा है। लोगों को फिर से …
हल्द्वानी, अमृत विचार। बारिश नहीं होने की वजह से एक बार फिर से तापमान में उछाल आने लगा है। मैदान और पहाड़ सभी जगह तपिश लोगों को परेशान कर रही है।
हल्द्वानी में सुबह से ही गर्मी पड़ रही है। दिन के समय में तापमान में काफी उछाल आ रहा है। लोगों को फिर से गर्मी से जूझना पड़ रहा है। जबकि पिछले सप्ताह लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली थी। मौसम विभाग के अनुसार बारिश का दौर फिर से रूक गया है। इस वजह से गर्मी फिर से बढ़ने लगी है। हल्द्वानी में बुधवार को अधिकतम तापमान 38.1 डिग्री रहा।
यह सामान्य से एक डिग्री ज्यादा था तो वहीं न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री था, यह सामान्य से दो डिग्री ज्यादा था। मुक्तेश्वर में अधिकतम तापमान 27.4 डिग्री पहुंच गया है। यह सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा है। मौसम विभाग किे अनुसार पिथौरागढ़ जिले के ऊपरी हिस्सों में बारिश होने के आसार हैं। मानसून आने में अभी करीब 10 से 12 दिन का समय है। तब तक लोगों को गर्मी से परेशान रहना पड़ेगा।
