बहराइच : महिला चिकित्सालय के ग्राउंड फ्लोर पर मिली गंदगी, भड़की बाल आयोग की सदस्य

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की सदस्य अनीता अग्रवाल व श्याम त्रिपाठी दो दिवसीय जनपद भ्रमण कार्यक्रम के पहले दिन महर्षि बालार्क चिकित्सालय के महिला और पुरुष अस्पताल का निरीक्षण किया। महिला अस्पताल में गंदगी मिलने पर काफी नाराज दिखीं। राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की सदस्य अस्पताल ने निरीक्षण के दौरान महिला चिकित्सालय, …

बहराइच। राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की सदस्य अनीता अग्रवाल व श्याम त्रिपाठी दो दिवसीय जनपद भ्रमण कार्यक्रम के पहले दिन महर्षि बालार्क चिकित्सालय के महिला और पुरुष अस्पताल का निरीक्षण किया। महिला अस्पताल में गंदगी मिलने पर काफी नाराज दिखीं।

राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की सदस्य अस्पताल ने निरीक्षण के दौरान महिला चिकित्सालय, महर्षि बालार्क चिकित्सालय के चिल्ड्रेन वार्ड व वन स्टाप सेन्टर का निरीक्षण कर विभिन्न व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया। महिला चिकित्सालय के निरीक्षण के दौरान ग्राउण्ड फ्लोर पर समुचित साफ-सफाई न पाये जाने पर नाराज़गी जताई।

उन्होंने सीएमएस से सुधार लाने के निर्देश दिए। मौजूद चिकित्सकों द्वारा बताया गया कि आंधी के कारण गैलरी गन्दी हो गयी है। निरीक्षण के दौरान महिला सदस्य ने लेबर रूम, सिक न्यू बार्न बेबी यूनिट, कंगारू मदर केयर यूनिट, प्रिव पोस्ट नेटल केयर वार्ड सहित अन्य वार्डों का निरीक्षण भर्ती मरीज़ों व उनके तीमारदारों से फीड बैक प्राप्त किया।

इसके पश्चात सदस्यों ने चिल्ड्रेन वार्ड का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बच्चों की माताओं से चिकित्सालय द्वारा प्रदान की जाने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के दौरान पीकू, एनआरसी, बच्चों के प्ले ग्राउण्ड का भी निरीक्षण कर आवश्यक जानकारी प्राप्त की गयी।

इसके उपरान्त गेंदघर स्थित वन स्टाप सेन्टर का सदस्यों द्वारा निरीक्षण कर बालिकाओं को प्रदान की जाने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर जिला प्रोबेशन अधिकारी विनय कुमार सिंह, सीएमएस डॉ. एमएमएम त्रिपाठी, चिकित्सालय के प्रबन्धक रिज़वान, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. पीके वर्मा सहित अन्य सम्बन्धित मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें : रायबरेली पहुंचे बांग्लादेश के रेल मंत्री, रेल कारखाना का कर रहे निरीक्षण 

संबंधित समाचार