बाराबंकी : जय गुरुदेव के उत्तराधिकारी का हुआ भव्य स्वागत
बाराबंकी। बाबा जय गुरुदेव के उत्तराधिकारी एवं धर्म प्रचारक संस्था के अध्यक्ष पंकज जी महाराज का उनके अनुयायियों ने राम सनेही घाट नगर पंचायत के राज किशोर के आवास के पास भव्य स्वागत किया गया। सायंकाल 6:30 पर तहसील राम सनेही घाट के पास बछरावां से बस्ती जा रहे जयगुरुदेव बुधवार को धर्म प्रचारक संस्था …
बाराबंकी। बाबा जय गुरुदेव के उत्तराधिकारी एवं धर्म प्रचारक संस्था के अध्यक्ष पंकज जी महाराज का उनके अनुयायियों ने राम सनेही घाट नगर पंचायत के राज किशोर के आवास के पास भव्य स्वागत किया गया।
सायंकाल 6:30 पर तहसील राम सनेही घाट के पास बछरावां से बस्ती जा रहे जयगुरुदेव बुधवार को धर्म प्रचारक संस्था के अध्यक्ष पंकज जी महाराज पर उनके भक्तों ने फूल वर्षा करके उनका स्वागत किया।
पहले से पंक्ति बना खड़े बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उनका गुलाब व गेंदा के फूल उनके चरणों मैं अर्पित स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि बड़े गुरु महाराज भी 116 वर्ष की आयु तक लोगों को शाकाहारी और सदाचारी जीवन जीने का संदेश देते रहे।
हमारा भी संदेश यही है कि लोग यदि शाकाहार और सदाचार के रास्ते पर चलें तो समाज में व्याप्त बुराइयों का खात्मा हो सकता है। मौके पर भंडारा भी आयोजित हुआ। इस अवसर पर राज किशोर,चंद्र प्रकाश, सहदेव, राम अभिलाष,गुड्डू, अशोक,विनोद विश्वकर्मा सहित सैकड़ो लोग मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें : प्रधानमंत्री मोदी के लखनऊ पहुंचने पर मुख्यमंत्री योगी बोले- शेषावतार भगवान लक्ष्मण की पावन नगरी में आपका स्वागत है
