सीकर: कार और ट्रक की टक्कर में तीन श्रद्धालुओं की मौत, एक घायल
सीकर। राजस्थान के सीकर जिले में रानोली के पास एक कार के ट्रक से टकरा जाने पर तीन श्रद्धालुओं की आज सुबह मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस के अनुसार रानोली में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 52 पर सनराइज सिटी के सामने श्रद्धालुओं की कार आगे चल रहे ट्रक …
सीकर। राजस्थान के सीकर जिले में रानोली के पास एक कार के ट्रक से टकरा जाने पर तीन श्रद्धालुओं की आज सुबह मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस के अनुसार रानोली में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 52 पर सनराइज सिटी के सामने श्रद्धालुओं की कार आगे चल रहे ट्रक से जा टकराई। ये श्रद्धालु खाटु श्याम मंदिर में दर्शन करने जा रहे थे।
हादसे में झुंझुनूं जिले के पिलानी निवासी मनजीत एवं नवनीत, अलवर जिले के भिवाड़ी के राज गोविंद एवं हरियाणा गुरुग्राम के आशीष राठी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को पलसाना के अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन मंजीत, नवनीत और आशीष राठी ने दम तोड़ दिया। घायल राज गोविंद को सीकर अस्पताल भेज दिया गया।
ये भी पढ़ें- देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 3,712 नए केस, उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 19,509 पर पहुंची
