बहराइच: बदमाशों की फायरिंग में दो सगे भाई हुए घायल, पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। कैसरगंज के ऐनी गांव में बुधवार देर रात गोलियों की आवाज से गांव के लोग सिहर गए। अपराधियों की फायरिंग में सगे भाई घायल हुए हैं। पुलिस ने एक अभियुक्त को गांव से हिरासत में ले लिया है। जबकि अन्य अभियुक्त फरार हो गए। घायलों का इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। कैसरगंज …

बहराइच। कैसरगंज के ऐनी गांव में बुधवार देर रात गोलियों की आवाज से गांव के लोग सिहर गए। अपराधियों की फायरिंग में सगे भाई घायल हुए हैं। पुलिस ने एक अभियुक्त को गांव से हिरासत में ले लिया है। जबकि अन्य अभियुक्त फरार हो गए। घायलों का इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।

कैसरगंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम ऐनी में मोहम्मद रसिया छत पर पत्नी के साथ सो रहे थे। रात दो बजे के आसपास कुछ असलहाधारी बदमाश पहुंच गए। बदमाशों ने मकान में नीचे सो रहे दाऊद (16) और मोहम्मद उवैस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। जिससे सगे भाई घायल हो गए। गोलियों की गूंज सुनकर पिता छत से नीचे उतरा।

उसने देखा कि दोनों बेटे घायल पड़े हैं। पुलिस को सूचना दी। काफी देर तक पुलिस के न पहुंचने पर पिता अपने घायल पुत्रों को लेकर थाने पहुंचा। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाकर भर्ती कराया। गोलियों की गूंज से गांव के लोग दहशत में रहे। सभी सो नहीं सके।

कोतवाल दद्दन सिंह ने बताया कि रंजिश में दबंगों ने फायरिंग की है। सिर्फ दाऊद को गोली लगी है। जबकि उवैस को गोली स्पर्श करते हुए चली गई। उन्होंने बताया एक आरोपी अकिब को मौके से पकड़ लिया गया है। शेष अन्य की तलाश की जा रही है। कोतवाल ने बताया कि धारा 307,452 समेत अन्य में चार लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है।

40 मिनट तक नहीं पहुंची पुलिस

गोलीकांड में घायल सगे भाइयों के पिता रसिया ने बताया कि डायल 112 के साथ कोतवाली में सूचना दी गई। लेकिन 40 मिनट तक पुलिस नहीं पहुंची। जिस पर वह स्वयं पुत्रों को लेकर कोतवाली पहुंचा। उसने बताया कि पुलिस आती तो आकिब के साथ मुंशी, झुम्मन और अप्पू को भी मौके से गिरफ्तार कर लेती।

पढ़ें- लखीमपुर-खीरी: तिकुनिया हिंसा कांड के मुख्य गवाह पर हमला, बदमाशों ने की कई राउंड फायरिंग

संबंधित समाचार