हल्द्वानी: उत्तराखंड परिवहन निगम के कर्मचारियों को वीआरएस के लिए 30 जून तक करना होगा आवेदन
हल्द्वानी, अमृत विचार। उत्तराखंड परिवहन निगम के अंतर्गत वीआरएस लेने के इच्छुक कर्मचारी व अधिकारी 30 जून तक आवेदन कर सकते हैं। उसके बाद उनके आवेदन को लेकर मंथन कर फैसला लिया जाएगा। विभाग के प्रबंध निदेशक रोहित मीणा के जारी निर्देश के अनुसार, यह योजना 55 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके नियमित अधिकारी …
हल्द्वानी, अमृत विचार। उत्तराखंड परिवहन निगम के अंतर्गत वीआरएस लेने के इच्छुक कर्मचारी व अधिकारी 30 जून तक आवेदन कर सकते हैं। उसके बाद उनके आवेदन को लेकर मंथन कर फैसला लिया जाएगा।
विभाग के प्रबंध निदेशक रोहित मीणा के जारी निर्देश के अनुसार, यह योजना 55 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके नियमित अधिकारी व कर्मचारियों के लिए ही लागू होगी। स्वैच्छिक सेवा निवृत्ति लेने वाले कार्मिक को निर्धारित प्रारूप में आवेदन करना होगा। परिवहन निगम के नियुक्ति अधिकारी को लिखित कारणों का उल्लेख करते हुए स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति अस्वीकार करने का अधिकार होगा।
