चंपावत: मतगणना को लेकर चंपावत में आज यातायात व्यवस्था में बदलाव
चम्पावत, अमृत विचार। चंपावत विधानसभा के उपचुनाव के लिए आज (शुक्रवार) होने वाली मतगणना को देखते हुए पुलिस प्रशासन द्वारा चम्पावत की यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय से इस संबंध में जारी की गई सूचना के तहत पिथौरागढ़, लोहाघाट क्षेत्र से टनकपुर को जाने वाले भार वाहन लोहाघाट-खेतीखान-ललुवापान-वनलेख मार्ग से …
चम्पावत, अमृत विचार। चंपावत विधानसभा के उपचुनाव के लिए आज (शुक्रवार) होने वाली मतगणना को देखते हुए पुलिस प्रशासन द्वारा चम्पावत की यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय से इस संबंध में जारी की गई सूचना के तहत पिथौरागढ़, लोहाघाट क्षेत्र से टनकपुर को जाने वाले भार वाहन लोहाघाट-खेतीखान-ललुवापान-वनलेख मार्ग से टनकपुर जाएंगे। लोहाघाट क्षेत्र से हल्द्वानी जाने वाले वाहन देवीधुरा-वालिक मार्ग से हल्द्वानी को जाएंगे। वहीं पिथौरागढ़-लोहाघाट क्षेत्र से टनकपुर जाने वाले छोटे वाहन जीआईसी तिराहा चम्पावत से एफसीआई गोदाम होते हुए कापड़ी तिराहा पुलिस लाइन मार्ग से टनकपुर को जाएंगे जबकि टनकपुर से पिथौरागढ़ को जाने वाले भार वाहन बनलेख-ललुवापानी-खेतीखान-लोहाघाट मार्ग से होते हुए पिथौरागढ़ को जाएंगे।
टनकपुर से पिथौरागढ़ को जाने वाले छोटे वाहन बनलेख -ललुवापानी-भैरवां तिराहा-छतार मार्ग से पिथौरागढ़ को जाएंगे। इसके अलावा लोहाघाट क्षेत्र से मतगणना के परिपेक्ष्य में चम्पावत आने वाले प्राइवेट वाहनों की पार्किंग होटल सी हॉक के पास बने ग्राउंड में की जाएगी। टनकपुर क्षेत्र से मतगणना के परिपेक्ष्य में चम्पावत आने वाले प्राइवेट वाहनों की पार्किंग रोडवेज बस अड्डे में की जाएगी। साथ ही मतगणना ड्यूटी में लगे सभी कर्मचारियों के वाहनों की पार्किंग गोरलचौड़ मैदान में की जाएगी। गोरलचौड से एफसीआई गोदाम तक मार्ग वनवे रहेगा जिसमें वाहन केवल गोरलचौड से एफसीआइ की तरफ जा सकेंगे ।
