बहराइच: बैंक में पैसा जमा करने जा रहे नौकर से 1.30 लाख की टप्पेबाजी, पुलिस ने शुरू की जांच
बहराइच। शहर के राजा हीरा सिंह बाजार स्तिथ मेडिकल स्टोर से 1.30 लाख रुपए नकदी बैंक में जमा करने कर्मचारी जा रहा था। इसी दौरान कुछ दूरी पर पहुंचते ही कर्मचारी से टप्पेबाजी हो गई। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। कोतवाली नगर के मोहल्ला सैयद बाड़ा निवासी दानिश जैदी की गुडविल फार्मा राजा …
बहराइच। शहर के राजा हीरा सिंह बाजार स्तिथ मेडिकल स्टोर से 1.30 लाख रुपए नकदी बैंक में जमा करने कर्मचारी जा रहा था। इसी दौरान कुछ दूरी पर पहुंचते ही कर्मचारी से टप्पेबाजी हो गई। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। कोतवाली नगर के मोहल्ला सैयद बाड़ा निवासी दानिश जैदी की गुडविल फार्मा राजा हीरा सिंह बाजार में है।
गुरुवार को 3.30 बजे दवा बिक्री का 1.30 लाख रुपए मेडिकल में काम करने वाला नौकर जमा करने जा रहा था। संचालक दानिश ने बताया कि बैग में रुपए लेकर नौकर पैदल बैंक जा रहा था। तभी अज्ञात लोग बैग छीनकर फरार हो गए।
नौकर ने दुकान आकर घटना की जानकारी दी। सूचना पाकर चौकी इंचार्ज पहुंच गए। उन्होंने जांच की। इस मामले में कोतवाल राजेश कुमार ने बताया कि अभी सही तरीके से कोई कुछ बता नहीं रहा है न ही तहरीर मिली है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई होगी।
यह भी पढ़ें:-पीलीभीत: लखीमपुर में की टप्पेबाजी, पीलीभीत में पुलिस ने धरा
