पीलीभीत: लंगूर पालना ठेकेदार को पड़ा महंगा, 20 हजार जुर्माना वसूला
पीलीभीत, अमृत विचार। लंगूर पालने का शौक एक ठेकेदार को खासा महंगा पड़ गया। सामाजिक वानिकी टीम ने रेलवे स्टेशन के बाहर खड़ी कार में बंद लंगूर को कार समेत कब्जे में ले लिया। विभागीय केस दर्ज कर आरोपी से 20 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया। मामला शहर के रेलवे स्टेशन के बाहर का है। …
पीलीभीत, अमृत विचार। लंगूर पालने का शौक एक ठेकेदार को खासा महंगा पड़ गया। सामाजिक वानिकी टीम ने रेलवे स्टेशन के बाहर खड़ी कार में बंद लंगूर को कार समेत कब्जे में ले लिया। विभागीय केस दर्ज कर आरोपी से 20 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया। मामला शहर के रेलवे स्टेशन के बाहर का है।
बुधवार रात रेलवे स्टेशन के बाहर खड़़ी एक कार में अंदर कुछ लोगों ने एक लंगूर का बच्चा देखा। बताते हैं कि कुछ लोगों ने इसकी शिकायत पूर्व केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी से की। करीब 11 बजे सामाजिक वानिकी प्रभाग के रेंजर देवेंद्र पाल सिंह टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंच गए। उन्होंने कार मालिक की तलाश की, लेकिन उनका कहीं अता-पता नहीं चल सका। इस पर रेंजर ने लंगूर समेत कार को कब्जे में ले लिया और रेंज कार्यालय ले आए।
बताते हैं कि कार रेलवे के एक ठेकेदार की थी। इधर, गुरुवार सुबह रेंज कार्यालय में आरोपी के खिलाफ विभागीय केस दर्ज किया गया। इसके बाद आरोपी से 20 हजार जुर्माना वसूलकर छोड़ दिया गया। रेंजर देवेंद्र पाल सिंह ने बताया कि रेलवे स्टेशन के बाहर एक कार में एक लंगूर का बच्चा होने की सूचना मिली थी। लंगूर समेत कार को कब्जे में ले लिया गया। सुबह विभागीय केस दर्ज करने के साथ हरीशंकर से 20 हजार रुपया का जुर्माना वसूला गया है। कोर्ट के आदेश पर लंगूर को जंगल में छोड़ दिया गया है।
इसे भी पढ़ें- पीलीभीत: सड़क पार कर रही वृद्धा को कार ने मारी टक्कर, मौत
