आज का राशिफल। 03 जून, 2022

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेष आज विरोधी पक्ष से सावधान रहें। किसी अनुचित कार्य में आप रुचि ले सकते हैं। बच्चे अपनी पढ़ाई को लेकर बेहद चिन्तित रहेंगे। बेकार के लोगों से दूरी बनाकर रखें। सभी कार्य अपनी देखरेख में पूर्ण करें। वृष आज व्यापार को लेकर बड़ी डील कर सकते हैं। आप नए तरीके से काम करने की …

मेष

आज विरोधी पक्ष से सावधान रहें। किसी अनुचित कार्य में आप रुचि ले सकते हैं। बच्चे अपनी पढ़ाई को लेकर बेहद चिन्तित रहेंगे। बेकार के लोगों से दूरी बनाकर रखें। सभी कार्य अपनी देखरेख में पूर्ण करें।

वृष

आज व्यापार को लेकर बड़ी डील कर सकते हैं। आप नए तरीके से काम करने की कोशिश करेंगे। परिस्थितियां आपके नियन्त्रण में रहेंगी। किसी फोन कॉल को नजरअंदाज न करें। दांपत्य जीवन में शुभता रहेगी।

मिथुन

आज जीवनसाथी के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखें। आपको अधिक धन खर्च करने से बचना चाहिए। आज खानपान पर काफी ध्यान देने की आवश्यकता है। परिवार को लेकर परेशानी हो सकती है। नए संबंधों को लेकर थोड़े सावधान रहें।

कर्क

आज फाइनेंस से जुड़े कड़े निर्णय ले सकते हैं। आप नए कारोबार की योजना बनायेंगे। धार्मिक कार्यों को काफी महत्व देंगे। प्रेम संबंधों को लेकर आप भावुक होंगे। लोग आपसे सलाह ले सकते हैं। आपके ऊपर काम का दबाव रहेगा।

सिंह

आज आपको सन्तान पर धन खर्च करना पड़ेगा। सभी कार्य विलम्ब से पूरे होंगे। आपका स्वास्थ्य कुछ कमजोर सा महसूस होगा। कार्यक्षेत्र में लापरवाही के कारण नुकसान हो सकता है। अपनी दिनचर्या को दूसरों के अधीन न होने दें।

तुला

आज पुराने मामलों पर आप काम कर सकते हैं। सोशल मीडिया पर आप अच्छे और प्रतिष्ठित लोगों के संपर्क में आयेंगे। आपकी सामाजिक छवि को लोग बिगाड़ने का प्रयास करेंगे। परिवार में किसी मुद्दे को लेकर असहमति हो सकती है।

वृश्चिक

आपका बड़े खर्चों को लेकर आप परेशान हो सकते हैं। उच्च अधिकारियों के साथ बहसबाजी हो सकती है। अचानक कोई बड़ा खर्च सामने आयेगा। दूसरों की सलाह के बजाय अपने विवेक के आधार पर ही निर्णय लें।

धनु

आज नई तकनीक सीखने के लिए उत्तम समय है। प्रेम संबंधों में तनाव उत्पन्न हो सकता है। परिजनों की जरूरतों को पूर्ण करने का प्रयास करें। सन्तान के स्वास्थ्य की चिन्ता हो सकती है। पूर्व नियोजित कार्यों में अवरोध आ सकता है।

मकर

आज पारिवारिक जिम्मेदारियों का निष्ठा से पालन करेंगे। लक्ष्यों को आसानी से पूर्ण कर लेंगे। आर्थिक दृष्टिकोण से समय बहुत अच्छा है। दांपत्य जीवन का आनन्द उठायेंगे। समाज में आपको प्रशंसा मिलेगी।

कुंभ

आज विवादों को दूर करने का प्रयास करें। आपको ऋण लेना पड़ सकता है। व्यवसाय की स्थितियां पूर्ववत ही रहेंगी। शारीरिक रूप से ऊर्जवान रहेंगे। यदि कोई सर्जरी आदि करवाना चाह रहे हैं तो थोड़ा रुक जायें।

मीन

आज रिश्तों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। मीडिया और इंटरनेट में अफवाहों से बचने का प्रयास करें। परिजनों के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। थोड़ी सी लापरवाही भारी हो सकती है। भावुक होकर अपना नुकसान करवा सकते हैं। धन को लेकर तनाव दूर होगा।