पश्चिम बंगाल 10वीं के बोर्ड रिजल्ट हुए घोषित, 86.60% हुए पास
नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल बोर्ड 10वीं की परीक्षा के रिजल्ट की घोषणा कर दी गई है। कुल 86.60 फीसदी छात्र परीक्षा में पास हुए हैं। बोर्ड ने 10 लाख से अधिक उम्मीदवारों का रिजल्ट जारी किया है जो अब अपने रोल नंबर की मदद से अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें पश्चिम बंगाल …
नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल बोर्ड 10वीं की परीक्षा के रिजल्ट की घोषणा कर दी गई है। कुल 86.60 फीसदी छात्र परीक्षा में पास हुए हैं। बोर्ड ने 10 लाख से अधिक उम्मीदवारों का रिजल्ट जारी किया है जो अब अपने रोल नंबर की मदद से अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें पश्चिम बंगाल बोर्ड द्वारा इस बार 10वीं की बोर्ड परीक्षा 07 मार्च से 16 मार्च 2022 तक आयोजित की गई थी। जिसके लिए करीब 11.18 लाख छात्रों ने अपना पंजीकरण करवाया था, जिसमें करीब 6 लाख 21 हजार लड़के और 4 लाख 96 हजार लड़किया शामिल थी। यहां पास होने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय के साथ कुल मिलाकर 33 प्रतिशत अंक चाहिए होंगे। हालांकि एक या दो विषय में न्यूनतम मार्क्स से कम नंबर आने पर चिंतित ना हों, बोर्ड ऐसे छात्रों के लिए कंपार्टमेंट का एग्जाम आयोजित करता है। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र नीचे दिए आसान स्टेप्स के माध्यम से अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे।
