अमरोहा : ट्यूबवेल में नहाते समय करंट से छात्र की मौत, साथी झुलसा
केसरा (अमरोहा)। ट्यूबवेल पर नहाते समय पानी में करंट उतरने से एक किशोर की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल गया। ट्यूबवेल को बंद कर दोनों को पानी से बाहर निकाला गया। घायल किशोर को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। बछरायूं थाना क्षेत्र के गांव मुर्गापुर …
केसरा (अमरोहा)। ट्यूबवेल पर नहाते समय पानी में करंट उतरने से एक किशोर की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल गया। ट्यूबवेल को बंद कर दोनों को पानी से बाहर निकाला गया। घायल किशोर को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
बछरायूं थाना क्षेत्र के गांव मुर्गापुर के रहने वाले कविंद्र (14) पुत्र रामवीर व अंकुर (15) पुत्र समरपाल कक्षा छह और सात के छात्र हैं। वह शुक्रवार की सुबह दस बजे खेत पर टमाटर तोड़ने के लिए गए थे। गर्मी लगने के कारण वह नजदीक के खेत में लगे ट्यूबवेल पर नहाने चले गए। नहाते वक्त अचानक पानी में करंट उतर आया। जिसकी चपेट में आने पर चीख पुकार मच गई।
मौके पर मौजूद लोगों ने आनन-फानन में ट्यूबवेल को बंद किया। पानी से दोनों बच्चों को बाहर निकाला। उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाया गया। जहां चिकित्सकों ने परीक्षण उपरांत कविंद्र को मृत घोषित कर दिया। उधर अंकुर को गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर किया गया है। घटना को लेकर परिजनों में कोहराम मचा है। उनका रोते-रोते उनका बुरा हाल है। प्रभारी निरीक्षक अमर सिंह ने बताया शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अगर कोई तहरीर मिलती है,तो विधिक कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : ट्रैफिक नियम तोड़ा तो तीन घंटे मूवी देखकर काटनी पड़ेगी ‘सजा’
