आजमगढ़ लोकसभा उपचुनाव : अखिलेश यादव ने दलित चेहरे पर दिखाया भरोसा, सुशील आनंद को बनाया उम्मीदवार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आजमगढ़। यूपी के आजमगढ़ में सपा सांसद के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने यूपी विधानसभा चुनाव मैनपुरी जिले की करहल सीट से लड़ा था। जिसमें अखिलेश यादव ने जीत हासिल की थी। इसके बाद अखिलेश यादव ने आजमगढ़ की लोकसभा सीट से इस्तीफा दे दिया था। समाजवादी पार्टी ने यूपी के आजमगढ़ से लोकसभा उपचुनाव में …

आजमगढ़। यूपी के आजमगढ़ में सपा सांसद के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने यूपी विधानसभा चुनाव मैनपुरी जिले की करहल सीट से लड़ा था। जिसमें अखिलेश यादव ने जीत हासिल की थी। इसके बाद अखिलेश यादव ने आजमगढ़ की लोकसभा सीट से इस्तीफा दे दिया था। समाजवादी पार्टी ने यूपी के आजमगढ़ से लोकसभा उपचुनाव में दलित चेहरे पर दांव खेला है। जिसमे सपा ने आजमगढ़ से सुशील आनंद को उम्मीदवार बनाया है।

आपको बतादें कि यूपी विधानसभा चुनाव में अखिलेश यादव ने मैनपुरी जिले की करहल सीट से विधानसभा चुनाव लड़ा था। इसमें जीत हासिल की थी। जिसके बाद अखिलेश यादव ने आजमगढ़ की लोकसभा सीट से इस्तीफा दे दिया था। बतादें कि अखिलेश यादव अब यूपी विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष हैं।

आजमगढ़ जिले से बीते विधानसभा चुनाव में सभी 10 सीटों पर समाजवादी पार्टी के प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की थी। आजमगढ़ सदर से सपा के दुर्गा प्रसाद यादव, सगड़ी विधानसभा सीट से सपा के डॉ. एचएन सिंह पटेल, गोपालपुर विधानसभा सीट से सपा के नफीस अहमद, अतरौलिया सीट से सपा के संग्राम, निजामाबाद सीट से सपा के आलम, मुबारकपुर विधानसभा सीट से सपा के अखिलेश ने भी जीत हासिल की।

वहीं मेहनगर सीट से सपा की पूजा, जबकि लालगंज सीट पर भी सपा के बचई ने सपा के झंडे को बुलंद रखा। दीदारगंज सीट पर सपा के कमलाकांत और फूलपुर पवई विधानसभा सीट पर सपा के रमाकांत ने जीत दर्ज की थी।

बतादें कि बलिहारी बाबू ने समाजवादी पार्टी ज्वाइन की थी। वह लंबे समय तक बामसेफ और फिर बसपा के साथ रहे थे, मगर कोरोना काल में उनका निधन हो गया था। जिसके बाद समाजवादी पार्टी ने दलित दांव खेला है क्योंकि मायावती ने अपना पूरा जोर मुस्लिम चेहरे गुड्डू जमाली पर लगाया है।

पढ़ें-अलीगढ़: सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के खिलाफ ज्ञानवापी मामले में दिए बयान को लेकर दि गई तहरीर, जानें पूरा मामला

संबंधित समाचार