उन्नाव: गांव के ही लड़के से शादी करना चाहती बहन, नाराज भाई ने मारी दी गोली
सफीपुर/उन्नाव। सफीपुर कोतवाली क्षेत्र एक गांव में बहन के प्रेम प्रसंग से क्षुब्ध युवक ने उस पर फायर झोंक दिया। गनीमत रही कि युवती बाल बाल बच गयी। इस मामले की सूचना से पुलिस में हड़कंप मच गया। आनन फानन पहुंची पुलिस ने युवती का मेडिकल कराते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी भाई …
सफीपुर/उन्नाव। सफीपुर कोतवाली क्षेत्र एक गांव में बहन के प्रेम प्रसंग से क्षुब्ध युवक ने उस पर फायर झोंक दिया। गनीमत रही कि युवती बाल बाल बच गयी। इस मामले की सूचना से पुलिस में हड़कंप मच गया। आनन फानन पहुंची पुलिस ने युवती का मेडिकल कराते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी भाई व परिजनों की तलाश की जा रही है।
कोतवाली क्षेत्र के कुसैला गांव निवासी श्रुति का गांव के ही मनीष से प्रेम प्रसंग चल रहा था। उसने दो साल पहले अपने परिजनो से शादी की इच्छा जताई थी लेकिन को उसका यह फैसला नागवार था। बीती 30 मई को युवती ने एक बार फिर साहस कर परिजनों से शादी की बात की। आरोप है कि पिता शिवनाथ, मां मधु सिंह, भाई अभय प्रताप, रुद्रप्रताप ने उससे मारपीट की।
श्रुति ने 1090 महिला हेल्प लाइन पर फोन कर मामले की शिकायत की। जिस पर पुलिस ने परिजनो को समझा बुझा कर मामला शांत करा दिया। शुक्रवार की सुबह फिर युवती के साथ परिजनों ने फिर मारपीट की तो युवती ने दोबारा हेल्प लाइन पर शिकायत कर दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच परिजनों के साथ युवती को थाने ले चलने की बात कही।
भाई उदय प्रताप उसे लेकर बाइक से थाने लाने की बात कह कर निकला। रास्ते में उसने बाइक रोककर पहले बहन से मारपीट की इसके बाद उस पर तमंचे से फायर कर दिया। बचने के लिए उसने अपना बैग आगे कर दिया जिसमें पड़े पावर बैंक से टकरा कर गोली दूसरी तरफ निकल गयी।
इसकी सूचना मिलते ही आनन फानन कोतवाली का पुलिस फोर्स पहुंच गया। तब तक आरोपी भाई फरार हो गया। कोतवाली प्रभारी चंद्रकांत सिंह का कहना है कि युवती का मेडिकल कराने के बाद उसकी तहरीर के आधार पर पिता समेत दो भाईयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। परिजनों की तलाश की जा रही है।
यह भी पढ़े:-पीलीभीत: पहले प्रेमिका के भाई को मारी गोली, फिर खुद भी दे दी जान
