बरेली: तीन करोड़ के प्रोजेक्ट लगाने वाले 19 निवेशक पुरस्कृत
अमृत विचार, बरेली। जिले के उद्यमी अनुभवी और ऊर्जावान हैं। इसका लाभ जरूर जिले के निवासियों को मिलेगा। कारोबार बढ़ने से रोजगार भी बढ़ेगा। प्रदेश और जिले का बदलता औद्योगिक माहौल प्रगति में सहायक होगा। सरकार हर स्तर पर उद्यमियों की मदद को तत्पर है। इसी का परिणाम है कि कम समय में दो दर्जन …
अमृत विचार, बरेली। जिले के उद्यमी अनुभवी और ऊर्जावान हैं। इसका लाभ जरूर जिले के निवासियों को मिलेगा। कारोबार बढ़ने से रोजगार भी बढ़ेगा। प्रदेश और जिले का बदलता औद्योगिक माहौल प्रगति में सहायक होगा। सरकार हर स्तर पर उद्यमियों की मदद को तत्पर है। इसी का परिणाम है कि कम समय में दो दर्जन से ज्यादा उद्यम जिले में लग सके। शुक्रवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद संतोष गंगवार जनपद में 3 करोड़ रुपये से कम निवेश करने वाली परियोजनाओं के निवेशकों को संबोधित कर रहे थे।
कलेक्ट्रेट में आयोजित ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी के प्रदेश स्तर कार्यक्रम के लाइव प्रसारण के बाद उन्होंने कहा कि ऐतिहासिक कार्यक्रम सरकार कर रही है। इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रेरणादयी संबोधन से उद्योग जगत को एक नई प्रेरणा मिलेगी। इस अवसर पर विधायक डीसी वर्मा, संजीव अग्रवाल, डा. राघवेंद्र शर्मा, डा. एमपी आर्य, एमएलसी महाराज सिंह, जिलाधिकारी शिवाकान्त द्विवेदी, संयुक्त आयुक्त उद्योग ऋषि रंजन गोयल सहित संगठनों के प्रतिनिधि तथा उद्यमी उपस्थित रहे।
समारोह में प्रमुख रूप से तीन करोड़ के प्रोजेक्ट लगाने वाले 19 उद्यमी मौजूद थे, जिन्हें सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केंद्र की ओर से जिला स्तर पर किया गया। समारोह में तीन करोड़ रुपये से कम का निवेश करने वाली 21 इकाइयों को आमंत्रित किया गया। दो लोग कार्यक्रम में नहीं आ पाए।
धौराटांडा के मो. उबैस ने राइस मिल लगाई। फरीदपुर में नमकीन का प्लांट लगाने वाले आरके ट्रेडर्स के दिलीप कुमार ने बताया कि ढाई करोड़ का प्रोजेक्ट लगाया है। सब काम आसानी से हो गया। फरीदपुर के रवीन्द्र ढींगरा ने बताया कि पौने तीन करोड़ का प्रोजेक्ट लगाया है। कोरोना के समय सेनेटाइजर बनाना शुरू किया। बहेड़ी के राजेन्द्र सिंह ने राइस मिल और मस्टर्ड आयल का कारोबार कर रहे हैं। डीएम ने इन उद्यमियों को एक जिला, एक उत्पाद योजना के तहत पुरस्कृत किया।
ये भी पढ़ें- बरेली: संतोष गंगवार, धर्मेंद्र कश्यप ने गिनाए अपने-अपने लोकसभा में जनहित में कराए गए कार्य
