आज का राशिफल। 04 जून, 2022
मेष आज अपनी क्षमताओं का कुशल प्रयोग नहीं कर पायेंगे। नया करियर शुरू करने का विचार बना सकते हैं। ऑफिस में आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। प्रेम संबंधों को मर्यादित रखें। मन में किसी कारण तनाव हो सकता है। वृष आज युवा जातक प्रेम विवाह की योजना बना सकते हैं। अपनी नीतियों को हमेशा स्पष्ट …
मेष
आज अपनी क्षमताओं का कुशल प्रयोग नहीं कर पायेंगे। नया करियर शुरू करने का विचार बना सकते हैं। ऑफिस में आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। प्रेम संबंधों को मर्यादित रखें। मन में किसी कारण तनाव हो सकता है।
वृष
आज युवा जातक प्रेम विवाह की योजना बना सकते हैं। अपनी नीतियों को हमेशा स्पष्ट रखें व उसमें फेरबदल न करें। अपनी प्रतिभा को और विकसित करने के अवसर प्राप्त होंगे। घर में रिश्तेदारों के आगमन से उत्सव का माहौल रहेगा।
मिथुन
आज कार्यक्षेत्र में आपको काफी मेहनत करनी पड़ेगी। गुस्से में आकर किसी भी विषय पर प्रतिक्रिया न दें। रुकी हुई योजनाओं को शुरू करने के लिए मेहनत करेंगे। अपनी क्षमताओं को परखने का प्रयास करें। खांसी-जुकाम की समस्या हो सकती है।
कर्क
आज गैस और कब्जियत की शिकायत हो सकती है। अपने लक्ष्यों को लेकर काफी भावुक हो सकते हैं। आप पुरानी गलतियों से सीखेंगे। सभी कार्य समय पर पूर्ण होते रहेंगे। आज आपको काफी मेहनत करनी पड़ेगी।
सिंह
आज कार्यक्षेत्र में जैसा चल रहा है वैसा ही चलने दें। नए कार्य की शुरुआत न करें। जीवनसाथी से मनमुटाव हो सकता है। अनावश्यक बातें रिश्तों को प्रभावित कर सकती हैं। बच्चों की समस्याओं पर आपको ध्यान देना चाहिये।
कन्या
आज ऐसे कोई काम न करें जिसमें आपकी छवि दांव पर लगी हो। जॉब में बदलाव को लेकर काफी उत्सुक रहेंगे। आपके पास नई जिम्मेदारियां आ सकती हैं। जिसका आप निष्ठापूर्वक निर्वहन करेंगे। व्यापार में अपेक्षा से अधिक लाभ प्राप्त होगा।
तुला
आज जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। सहकर्मियों के साथ अपने संबंध मधुर रखें। तनाव न लेते हुए समस्याओं का शान्त मन से समाधान ढूंढें। कार्यक्षेत्र में पार्टनर्स से सलाह और सहयोग लेना हितकारी होगा।
वृश्चिक
आज मीडिया से जुड़े लोगों के लिए दिन बहुत ही अच्छा है। आज रिश्तेदारों के साथ अचानक मुलाक़ात हो सकती है। आपके मनोबल में वृद्धि होगी। घर का वातावरण काफी मधुर रहने वाला है। ऑनलाइन कारोबार में समस्या होगी।
धनु
आज मांसपेशियों में दर्द की शिकायत हो सकती है। अपने गुप्त रहस्य और विद्या किसी से साझा न करें। कार्यक्षेत्र में आपको क्षमता से अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। व्यर्थ की बातों में समय बर्बाद न करें। स्वभाव में अहंकार की भावना न आने दें।
मकर
आज बॉस आपके काम से बहुत प्रसन्न रहेंगे। सरकारी कार्यों में कुछ धीमापन हो सकता है। आज आपकी दिनचर्या काफी उदासीन रहने वाली है। विवाह योग्य सन्तान के विवाह की चिन्ता रहेगी। दांतों में दर्द की शिकायत हो सकती है।
कुंभ
आज परिजनों से सलाह लेकर काम करना लाभकारी होगा। स्वास्थ्य को लेकर थोड़े परेशान हो सकते हैं। गुस्से व तनाव के कारण दिन खराब हो सकता है। एक साथ कई सारे काम करने पड़ेंगे।
मीन
आज परोपकार और समाज कल्याण के कार्यों में अपना सहयोग देंगे। जीवनसाथी आपकी अतिरिक्त देखभाल करेगा। पेट में जलन जैसी समस्या हो सकती है। जल का पर्याप्त मात्रा में सेवन करें। बाहरी व्यक्तियों का पारिवारिक जीवन में हस्तक्षेप न होने दें।
