आज अमित शाह से हो सकती है सिद्धू मूसेवाला के परिवार की मुलाकात, CBI जांच की करेंगे मांग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

चंडीगढ़। पंजाब के मानसा जिले में बीती 29 मई को पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की अज्ञात हमलावरों ने कई गोली दागकर दिन-दहाड़े हत्या कर दी थी। इसके बाद से ही पंजाब की सियासत का माहौल गर्म देखा जा रहा है। सिद्धू को लगातार मिल रही धमकियों के बीच उनकी सुरक्षा कम किए जाने के बाद …

चंडीगढ़। पंजाब के मानसा जिले में बीती 29 मई को पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की अज्ञात हमलावरों ने कई गोली दागकर दिन-दहाड़े हत्या कर दी थी। इसके बाद से ही पंजाब की सियासत का माहौल गर्म देखा जा रहा है। सिद्धू को लगातार मिल रही धमकियों के बीच उनकी सुरक्षा कम किए जाने के बाद हुई उनकी हत्या से पंजाब की मान सरकार को विरोध का सामना करना पड़ रहा है।

वहीं इस बीच सिद्धू मूसेवाला के परिजनों ने सिद्धू के हत्या की जांच CBI से कराने की मांग की है। फिलहाल आज केंद्रीय मंत्री अमित शाह चंडीगढ़ और पंचकुला के दौरे पर जा रहे हैं। इस दौरान वह सिद्धू मुसेवाला के परिवार से मिल सकते हैं। मूसेवाला के पिता गृहमंत्री अमित शाह से अपने बेटे की हत्या की जांच सीबीआई से कराने की मांग कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें- मुस्लिम वोटों को लेकर एक्टिव मोड में आएं अखिलेश यादव, एक हफ्ते में तीन मोर्चों पर दिखे सपा अध्यक्ष

संबंधित समाचार