बरेली: संपूर्ण समाधान दिवस के मौके पर डीएम, एसएसपी ने लोगों की शिकायतों पर सुनवाई की

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। सदर तहसील के सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस पर जिलाधिकारी शिवाकांत द्विवेदी और एसएसपी रोहित सिंह ने लोगों की शिकायतों पर सुनवाई की। समाधान दिवस में पुलिस के कार्रवाई न करने, चकरोट पर कब्जे, सरकारी भूमि पर कब्जे, राशन कार्ड न बनने, आवास न मिलने के अलावा रिठौरा एरिया में अवैध …

बरेली, अमृत विचार। सदर तहसील के सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस पर जिलाधिकारी शिवाकांत द्विवेदी और एसएसपी रोहित सिंह ने लोगों की शिकायतों पर सुनवाई की। समाधान दिवस में पुलिस के कार्रवाई न करने, चकरोट पर कब्जे, सरकारी भूमि पर कब्जे, राशन कार्ड न बनने, आवास न मिलने के अलावा रिठौरा एरिया में अवैध खनन की शिकायतें पहुंचीं। इस दौरान कई मामलों में जांच बैठाई गई है। सुबह 10 बजे से अधिकारी शिकायतें सुन रहे है। 2 बजे तक अधिकारी शिकायतें सुनेंगे। समाधान दिवस में कई विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद हैं।

यह भी पढ़ें- बरेली: शादी में अड़चन बने परिवार वाले तो प्रेमी युगल ने जहर खाकर दी जान

संबंधित समाचार