गाजियाबाद: बिजली का तार चुराने वाले दो बदमाश गिरफ्तार, पुलिस को देखते ही भागे, दौड़ाकर पकड़ा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गाजियाबाद। मोदीनगर में भोजपुर पुलिस ने ट्रांसफार्मर और तार चोर गिरोह का खुलासा किया है। इसके साथ ही पुलिस ने दो बदमाशों को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बदमाशों के पास से कई क्विंटल बिजली का तार, मिनी ट्रक सहित बड़ी मात्रा में सामान बरामद किया है। शनिवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि …

गाजियाबाद। मोदीनगर में भोजपुर पुलिस ने ट्रांसफार्मर और तार चोर गिरोह का खुलासा किया है। इसके साथ ही पुलिस ने दो बदमाशों को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बदमाशों के पास से कई क्विंटल बिजली का तार, मिनी ट्रक सहित बड़ी मात्रा में सामान बरामद किया है।

शनिवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि तार चोर गिरोह के बदमाश गांव तलहैटा में वारदात को अंजाम दे रहे हैं। पुलिस को देखते ही बदमाश भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर दो बदमाशों को गिरफ्तार कर किया।

बदमाशों ने अपना नाम गुलफाम व निसार निवासी मलिक नगर कॉलोनी मुरादनगर बताया। बदमाशों के पास से चार सौ किलोमीटर के लम्बे तार, मिनी ट्रक, दो मोबाइल बिजली के तार बांधने वाले रिंग बरामद किए। बदमाश चोरी के तार सस्ते दामों पर काबाड़ियों को बेचते थे। थाना प्रभारी ने बताया कि गिरोह के अन्य बदमाशों की तलाश में पुलिस टीम लगाई गई है।

पढ़ें- बाराबंकी: पुलिस ने शातिर चोर को किया गिरफ्तार, चोरी के छह मोबाइल बरामद

संबंधित समाचार