जम्मू: पांच महीनों में 34 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किये वैष्णोदेवी के दर्शन
जम्मू। जम्मू-कश्मीर में रियासी जिले के कटरा शहर में त्रिकुट की पहाड़ियों पर स्थित वैष्णोदेवी तीर्थ पर पिछले पांच महीनों में 34 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन किये। आधिकारिक सूत्रों ने आज यहां बताया कि कोविड महामारी के दो वर्ष के अंतराल पर प्रति दिन 35 हजार से 40 हजार श्रद्धालु कटरा शहर पहुुंच …
जम्मू। जम्मू-कश्मीर में रियासी जिले के कटरा शहर में त्रिकुट की पहाड़ियों पर स्थित वैष्णोदेवी तीर्थ पर पिछले पांच महीनों में 34 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन किये। आधिकारिक सूत्रों ने आज यहां बताया कि कोविड महामारी के दो वर्ष के अंतराल पर प्रति दिन 35 हजार से 40 हजार श्रद्धालु कटरा शहर पहुुंच रहे है। एक अधिकारी ने बताया कि इस वर्ष मई तक पहले पांच महीनों में, 34,67,222 लाख श्रद्धालुओं ने वैष्णोदवी के दर्शन किए। पिछले वर्ष इस समय इसी दौरान 17,77,524 लाख श्रद्धालुुओं ने दर्शन किये थे।
इस वर्ष जनवरी में 4,38,521, फरवरी में 3,61,074, मार्च में 7,78,669, अप्रैल में 9,02,192 और मई में 9,86,766 लाख श्रद्धालुओं ने दर्शन किये। उन्होंने बताया कि कोविड महामारी काल की दूसरी लहर के दौरान पिछले साल यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में भारी गिरावट आयी थी हालांकि अब भी श्रद्धालु यात्रा के दौरान कोविड नियमों जैसे मास्क पहनना, सेनिटाइज़र का बार बार इस्तेमाल और दर्शन के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों को पालन कर रहे है।
यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर पुलिस ने किया उधमपुर विस्फोट का खुलासा, मुख्य आरोपी गिरफ्तार
