बाजपुर: खेत में काम कर रहे व्यक्ति की करंट से मौत
बाजपुर, अमृत विचार। खेत पर काम कर रहे एक व्यक्ति की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। हादसे का कारण खेत में झूल रहीं विद्युत तारों को बताया जा रहा है। शनिवार को विकासखंड क्षेत्रांतर्गत ग्राम महोली जंगल निवासी मजिस्टर सिंह (55) …
बाजपुर, अमृत विचार। खेत पर काम कर रहे एक व्यक्ति की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। हादसे का कारण खेत में झूल रहीं विद्युत तारों को बताया जा रहा है।
शनिवार को विकासखंड क्षेत्रांतर्गत ग्राम महोली जंगल निवासी मजिस्टर सिंह (55) पुत्र जगदीश सिंह खेत में खाद डाल रहा था। बताया जाता है कि वह इसी बीच खेत से होकर गुजर रही विद्युत लाइन की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गया। जानकारी के बाद मौके पर पहुंचे परिजन अन्य ग्रामीणों की मदद से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
हादसे की जानकारी से परिजनों में कोहराम मच गया है। वहीं ग्रामीणों का कहना था कि पिछले दिनों क्षेत्र में आई आंधी-तूफान की वजह से खेत के ऊपर से होकर गुजर रही एलटी लाइन के तार काफी नीचे तक झुक गए थे जिन्हें दुरुस्त करने का अनुरोध विभागीय कर्मचारियों से किया गया था और आज यह हादसा हो गया है। वहीं मामले की जानकारी के बाद अस्पताल पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया जिसे बाद में पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। समाचार लिखे जाने तक मामले की शिकायत पुलिस में नहीं की गई थी।
