संभल : 15 दिन बाद भी नहीं बदला फुंका ट्रांसफार्मर, उपभोक्ताओं में आक्रोश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सौंधन (संभल), अमृत विचार। बिजली विभाग की लापरवाही के चलते खिरनी स्थित विद्युत उपकेंद्र से जुडे़ गांव खिरनी मोहिउद्दीनपुर में ट्रांसफार्मर फुंकने से 60 से अधिक घरों में बीते 15 दिन से अंधेरा छाया है। उपभोक्ता भीषण गर्मी में बेहाल हैं, जिम्मेदारों का इस ओर कोई ध्यान नहीं हैं। इससे उपभोक्ताओं में रोष व्याप्त है। …

सौंधन (संभल), अमृत विचार। बिजली विभाग की लापरवाही के चलते खिरनी स्थित विद्युत उपकेंद्र से जुडे़ गांव खिरनी मोहिउद्दीनपुर में ट्रांसफार्मर फुंकने से 60 से अधिक घरों में बीते 15 दिन से अंधेरा छाया है। उपभोक्ता भीषण गर्मी में बेहाल हैं, जिम्मेदारों का इस ओर कोई ध्यान नहीं हैं। इससे उपभोक्ताओं में रोष व्याप्त है। उपभोक्ताओं ने जल्द फुंके ट्रांसफार्मर को बदलने की मांग की है।

खिरनी मोहिउद्दीनपुर गांव में सामुदायिक शौचालय के समीप लगा 25 केवीए का ट्रांसफार्मर 15 दिन पहले ओवरलोड के चलते फुंक गया, जिससे 60 से अधिक घरों में अंधेरा छा गया। उपभोक्ताओं ने अगले ही दिन विभाग को ट्रांसफार्मर फुंकने की सूचना दी। उस समय विभाग ने जल्द ही ट्रांसफार्मर बदलने का आश्वासन दिया था, लेकिन धीरे धीरे 15 दिन का समय बीत गया। विभाग ने अभी तक फुंके हुए ट्रांसफार्मर को नहीं बदलवाया।

उपभोक्ताओं का कहना है कि 48 घंटे के अंदर खराब ट्रांसफार्मर बदलने का नियम है, इसके बाद भी विभाग लापरवाह बना हुआ है। भीषण गर्मी में लोग बेहाल हैं। बिजली से चलने वाले उपकरण पूरी तरह ठप पड़े हैं। सबसे ज्यादा दिक्कत छोटे बच्चों और बुजुर्ग को हो रही है। सबमर्सिबल ठप होने की वजह से लोगों को पीने के पानी के लिए भी परेशान होना पड़ रहा है। कुछ लोगों ने वैकल्पिक व्यवस्था कर ली है, लेकिन अधिकांश लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। ट्रांसफार्मर फुंकने की समस्या से जूझ रहे हरनाम सिंह, पूनम शर्मा, पवन कुमार, रामकिशोर, लीलाधर, सत्तार, अलादीन लोगों ने जल्द ही ट्रांसफार्मर बदलने की मांग की है। चेतावनी दी कि अगर दो दिन के अंदर ट्रांसफार्मर नहीं बदना तो बिजलीघर में प्रदर्शन करेंगे।

अवर अभियंता खिरनी शिवम वार्ष्णेय नेबताया कि खिरनी मोहिउद्दीनपुर गांव में ट्रांसफार्मर फुंकने की सूचना ग्रामीणों से मिली है। ओवरलोड के चलते ट्रांसफार्मर फुंका है, जल्द ही ट्रांसफार्मर बदलवा दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें : संभल: ट्रांसफार्मर में लगी आग की चपेट में आया अस्पताल, मची अफरा-तफरी

 

संबंधित समाचार