हल्द्वानी: खुदा भी अपनी रहमतों की उस पर बरसात करता है जो जरुरतमंद की मदद के लिए आगे बढ़ता है…
हल्द्वानी, अमृत विचार। खुदा भी अपनी रहमतों की उस पर बरसात करता है जो जरुरतमंद की मदद के लिए आगे बढ़ता है… धानाचूली निवासी राजेंद्र प्रसाद ब्लड कैंसर से पीड़ित हैं। आर्थिक स्थिति सही नहीं होने की वजह से वह बड़े अस्पतालों में उपचार नहीं करवा पा रहे हैं। इस समय उन्हें बेस अस्पताल में भर्ती …
हल्द्वानी, अमृत विचार। खुदा भी अपनी रहमतों की उस पर बरसात करता है जो जरुरतमंद की मदद के लिए आगे बढ़ता है… धानाचूली निवासी राजेंद्र प्रसाद ब्लड कैंसर से पीड़ित हैं। आर्थिक स्थिति सही नहीं होने की वजह से वह बड़े अस्पतालों में उपचार नहीं करवा पा रहे हैं। इस समय उन्हें बेस अस्पताल में भर्ती किया गया है। जहां उनका उपचार चल रहा है। सामाजिक कार्यकर्ता प्रेम बेलवाल ने बताया कि राजेंद्र को ब्लड और रुपयों की जरूरत है, जिससे उनका उपचार हो सके। बताया कि अगर कोई मदद करना चाहता है तो मोबाइल नंबर 8945944069 पर संपर्क कर सकता है।

उपचार के लिये आर्थिक मदद की जरूरत
हल्द्वानी निवासी गोपाल शर्मा के दिमाग में नसों का गुच्छा और दो नस फटी हुई हैं। हल्द्वानी के अस्पतालों से रेफर होने के बाद उनका उपचार दिल्ली के सफदरगंज में चल रहा है। आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने की वजह से गोपाल के उपचार में दिक्कतें आ रहीं हैं। उनके परिजनों ने उपचार में लोगों से मदद की अपील की है। परिजनों ने कहा है कि अगर कोई मदद करना चाहता है तो 9639673360 मोबाइल नंबर पर संपर्क कर सकता है।
बताते चलें कि गोपाल शर्मा का परिवार किराए के मकान में रहकर जैसे तैसे गुजारा कर रहा है। परिवार में सात और आठ साल की दो बेटियां हैं।
