शहीदों के सपनों के अनुरूप प्रदेश को संवारा जाएगा : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

खटीमा,अमृत विचार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि शहीदों के सपनों के अनुरूप प्रदेश को संवारा जाएगा। शनिवार को निजी आवास नगरा तराई में शहीद परमजीत सिंह की मां शरण कौर ने मुख्यमंत्री धामी को उप निर्वाचन चंपावत विधानसभा में ऐतिहासिक जीत के लिए शुभकामनाएं दीं। अपने आवास पर मुख्यमंत्री धामी लोगों से मिले …

खटीमा,अमृत विचार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि शहीदों के सपनों के अनुरूप प्रदेश को संवारा जाएगा। शनिवार को निजी आवास नगरा तराई में शहीद परमजीत सिंह की मां शरण कौर ने मुख्यमंत्री धामी को उप निर्वाचन चंपावत विधानसभा में ऐतिहासिक जीत के लिए शुभकामनाएं दीं। अपने आवास पर मुख्यमंत्री धामी लोगों से मिले और उनकी समस्याएं सुनीं।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि शहीदों की शहादत को बेकार नहीं होने दिया जाएगा। शहीदों के सपनों के अनुरूप उत्तराखंड को सजाया व संवारा जाएगा। मुख्यमंत्री धामी ने बताया कि राज्य में शान्ति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए राज्य में निवासरत बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान लोगों ने चंपावत में ऐतिहासिक जीत पर मुख्यमंत्री धामी को बधाई दी। इस दौरान अनेक लोग मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज