बरेली: दूसरी डोज का ग्राफ बढ़ाने के लिए 6 से 20 जून तक चलेगा अभियान
बरेली, अमृत विचार। जिले में बड़ी संख्या में लोगों ने कोविड की दूसरी डोज नहीं लगवाई है। इसके लिए अब विभाग आगामी 6 से 20 जून तक अभियान चलाएगा, जिसमें जो लोग वैक्सीन की दूसरी डोज से वंचित हैं उनका टीकाकरण किया जाएगा। जिला प्रतिरक्षण कार्यालय से मिले डाटा के अनुसार जिले में शासन की …
बरेली, अमृत विचार। जिले में बड़ी संख्या में लोगों ने कोविड की दूसरी डोज नहीं लगवाई है। इसके लिए अब विभाग आगामी 6 से 20 जून तक अभियान चलाएगा, जिसमें जो लोग वैक्सीन की दूसरी डोज से वंचित हैं उनका टीकाकरण किया जाएगा। जिला प्रतिरक्षण कार्यालय से मिले डाटा के अनुसार जिले में शासन की ओर से निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष करीब 47 हजार लोगों ने दूसरी डोज नहीं लगवाई है। इनकाे दोबारा रिमांडर भेजा जाएगा। इसके लिए विभाग ने कार्य योजना तैयार कर ली है।
ये भी पढ़ें- बरेली: नैनीताल के 150 किसानों ने आईवीआरआई में किया शैक्षिक भ्रमण
